TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में फूड पैकेजिंग और लेबलिंग कार्यशाला, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

Table of Content

UP खाद्य प्रसंस्करण नीति से बढ़े निवेश और रोजगार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार किसानों, युवाओं एवं उद्यमियों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 इस दिशा में वरदान साबित हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश लगातार बढ़ रहा है तथा नए-नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की बेहतर पैकेजिंग एवं प्रभावी ब्रांडिंग से उत्पादों की गुणवत्ता, बाजार में स्वीकार्यता तथा निर्यात क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है, इसलिए सरकार इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दे रही है।

FSSAI मानकों पर उद्यमियों को दी जानकारी

उप मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कृषकों, एफपीओ, खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों एवं छात्र-छात्राओं में खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग एवं लेबलिंग के महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय खाद्य अनुसंधान एवं विश्लेषण केन्द्र (आर-फ्रैंक), खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उद्यान भवन परिसर, 2-सप्रू मार्ग, लखनऊ में शनिवार को “फूड पैकेजिंग एंड लेबलिंग रेगुलेशन” विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ वी.के. पाण्डेय ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के विनियमों पर विस्तृत जानकारी देते हुए खाद्य उत्पादों के विनिर्माण, पैकेजिंग, लेबलिंग तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन संबंधी महत्वपूर्ण प्रावधानों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, गोण्डा एम.पी. सिंह ने खाद्य उत्पादों की लेबलिंग, अनिवार्य घोषणाओं, उपभोक्ता हितों तथा नियामकीय आवश्यकताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

खाद्य पैकेजिंग और निर्यात पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी

बी.बी.ए.यू., लखनऊ के डॉ. आशीष जाटव ने अनुसंधान आधारित खाद्य पैकेजिंग, आधुनिक पैकेजिंग तकनीकों तथा एक्सट्रूडेड खाद्य उत्पादों की वैज्ञानिक एवं तकनीकी विशेषताओं की जानकारी दी। वहीं भारतीय पैकेजिंग संस्थान, लखनऊ की डॉ. प्रज्ञा गुप्ता ने खाद्य उत्पादों के निर्यात, अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों, निर्यात पैकेजिंग आवश्यकताओं तथा वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। डॉ. अनिरुद्ध कुमार ने खाद्य उत्पादों के वैज्ञानिक विनिर्माण, प्रसंस्करण, सुरक्षित पैकेजिंग एवं गुणवत्ता नियंत्रण के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ जानकारी साझा की।

कार्यशाला के दौरान आर-फ्रैंक के निदेशक डॉ. हरीश कुमार ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, बस्ती, एटा, प्रयागराज, गाजीपुर, रायबरेली तथा लखनऊ सहित विभिन्न जनपदों से आए कृषकों, एफपीओ प्रतिनिधियों, खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों, अभ्यर्थियों एवं विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. हरीश कुमार ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञ वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला का समापन किया। कार्यशाला के सफल आयोजन में आर-फ्रैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों रंजना प्रकाश, सतीश जैन, शुभम, डॉ. प्रियंका, ज्योति, कु. रूनझुन, कु. अमरीन तथा कु. पारुल सहित अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UPITS 2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ थीम ने खींचा दर्शकों का ध्यान

UPSDM पवेलियन में हुनर से रूबरू हुए दर्शक, खुद हाथ आजमाकर सीखे कौशल ग्रेटर नोएडा/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कला, कौशल और कारीगरी को वैश्विक मंच देने वाले UP International Trade Show 2026 (UPITS) के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के पवेलियन में हुनर का अलग ही रंग देखने को मिला। ‘आओ...

अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

अमित शाह ने ‘वनिथम शी मार्ट शॉप्स’ का लोकार्पण किया  डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और महिला-नेतृत्व वाले विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Guntur-Nambur के बीच ₹108 करोड़ के चार लेन ROB की आधारशिला रखी गई

668 मीटर लंबे पुल से लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर-3 हटेगा, यातायात और रेल सुरक्षा में होगा सुधार डेस्क। “नया रेलवे, नया आंध्र प्रदेश” की परिकल्पना के तहत शहरी आवागमन और रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, गुंटूर और नंबूर रेलवे स्टेशनों के बीच चार लेन वाले रोड ओवर...

मनमोहन सिंह की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

कहा- लंबे सार्वजनिक जीवन में समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर...

लगातार बारिश के बीच दुबग्गा मंडी पहुंचे मंडी निदेशक, अपनी मौजूदगी में कराई जल निकासी

सफाई व्यवस्था में शिथिलता पर मंडी सचिव को फटकार लखनऊ। लगातार बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को दुबग्गा मंडी का औचक निरीक्षण किया। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.