TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ: LDA बनाएगा इकाना स्टेडियम के पास मल्टीलेवल पार्किंग, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Table of Content

458 दो पहिया व 350 चार पहिया वाहनों की होगी क्षमता, एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने किया परियोजना का निरीक्षण

लखनऊ। सीजी सिटी में इकाना क्रिकेट स्टेडियम के पास ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। लखनऊ विकास प्राधिकरण पलासियो मॉल के पीछे 38.47 करोड़ रूपये की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग बना रहा है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को परियोजना का निरीक्षण करके कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

इकाना के पास बनेगी 38.47 करोड़ की पार्किंग

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि भारत सरकार के अर्बन चैलेंज फंड से मल्टीलेवल पार्किंग के लिए फंड स्वीकृत हो गया है। उन्होंने बताया कि कुल 7635.8 वर्गमीटर क्षेत्रफल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्मित की जा रही है। इसके लोअर एवं अपर बेसमेंट में पार्किंग स्पेस विकसित किया जाएगा, जिसमें 458 दो पहिया व 350 चार पहिया वाहनों की पार्किंग की क्षमता होगी। वहीं, ऊपरी हिस्से में लगभग 3900 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पार्क विकसित किया जाएगा। इससे इकाना स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच व पलासियो मॉल में वीकेंड के दौरान क्षेत्र में लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस दौरान उपाध्यक्ष ने अर्बन वेटलैंड के पास निर्मित नौसेना शौर्य संग्रहालय का भी निरीक्षण किया और इसके संचालन एवं अनुरक्षण के सम्बंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रशासनिक सुधारों की जरूरत और चुनौतियां

लोककल्याण के लिए सक्षम प्रशासन जरूरी हृदयनारायण दीक्षित। प्रशासन तंत्र लोककल्याणकारी कामों का लाभ आमजनों तक ले जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रशासन तंत्र को सक्रिय किया है। प्रधानमंत्री नीति व निर्णयों में तेज रफ्तार गतिशील हैं। वे सारी कार्यसंस्कृति बदल रहे हैं। आखिरकार सभी सुधारों का अंतिम उपकरण प्रशासन तंत्र है। नीतियों और कार्यक्रमों...

विकसित भारत जी राम जी योजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर और ग्रामीणों की तकदीर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री ने दो बच्चो का अन्नप्राशन एवं दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को प्रयागराज की तहसील सोरांव के ग्राम-पुरूषोत्तमपुर उर्फ गारापुर में अमृत सरोवर परिसर में स्थापित की गयी महात्मा बुध, भगवान परशुराम, महाराणा प्रताप, सरदार वल्लभ भाई पटेल, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं तथा अशोक की...

India CPSE Conclave 2026: गति शक्ति विश्वविद्यालय में परियोजना और परिसंपत्ति प्रबंधन सम्मेलन का समापन

CPSE की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का संकलन, विकसित भारत 2047 में बनेगा सहायक डेस्क। ऊर्जा और खनन क्षेत्रों के केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में परियोजना क्रियान्वयन, परिसंपत्ति प्रबंधन और संगठनात्मक उत्कृष्टता को मजबूत करने पर गहन विचार-विमर्श के बाद, परियोजना और परिसंपत्ति प्रबंधन पर भारत सीपीएसई के परामर्श सम्मेलन 2026 का तीसरा संस्करण 25...

मेरठ में नकली दवा बनाने वाले अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़, 6 लाख कैप्सूल बरामद और FIR दर्ज

Evion 400 के नाम पर बनाई जा रही थी नकली दवा लखनऊ। प्रदेश के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराने तथा अवैध एवं नकली (स्पूरियस/काउंटरफीट) दवा व्यापार पर प्रभावी रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश विभाग द्वारा दिनांक 24 जुलाई को प्राप्त गुप्त अभिसूचना के आधार पर सहायक आयुक्त (औषधि), मेरठ मंडल...

कारगिल विजय दिवस 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर भारत की निर्णायक ताकत का प्रमाण

“ये दिल मांगे मोर” रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता के प्रयास को बढ़ावा देता है” डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर की सफलता इस बात का प्रमाण है कि भारत पाकिस्तान के हर दुस्साहस का उसकी कल्पना से परे कठोर जवाब देने में सक्षम है।” उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान से कोई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.