/ Oct 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

Surya Kiran Aerobatic Team ने पूरे किए 30 साल

Table of Content

IAF की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम की 30वीं वर्षगांठ, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह हुए शामिल

Totaram.news. भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित फॉर्मेशन एरोबेटिक टीम, सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने 26 मई 2026 को एयर फोर्स स्टेशन बिदार में अपनी 30वीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर सटीक एरोबेटिक्स और असाधारण विमानन कौशल के माध्यम से राष्ट्र को प्रेरित करने के तीन गौरवशाली दशकों का स्मरण किया गया।

समारोह में वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और प्रशिक्षण कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल एस श्रीनिवास ने भाग लिया। कार्यक्रम के एक विशेष आकर्षण के रूप में, सीएएस और एओसी-इन-चीफ ने स्मारक हवाई प्रदर्शन के दौरान टीम के साथ उड़ान भरी।

सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने अपनी गौरवशाली यात्रा के दौरान जिन बहादुर सदस्यों को खोया, उनकी याद में भावपूर्ण “हॉलो डायमंड” की आकृति में उड़ान भरी। यह श्रद्धांजलि टीम की गहरी एकजुटता, साहस और अटूट भावना को दर्शाती है।

सन् 1996 में बीदर में स्थापित होने के बाद से, इस टीम ने भारत और विदेशों में लाखों लोगों को 800 से अधिक हवाई प्रदर्शनों से मंत्रमुग्ध किया है, जो भारतीय वायु सेना के गौरव, सटीकता और व्यावसायिकता का प्रतीक हैं। अपने प्रतिष्ठित लाल और सफेद रंग में रंगे हॉक एमके-132 विमान को उड़ाते हुए, एसकेएटी पीढ़ी दर पीढ़ी प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है और अपने आदर्श वाक्य – “सदैव सर्वोत्तम” – हमेशा सर्वश्रेष्ठ – को कायम रखता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.