TN

TotaRam News

What's Hot

देवरिया का सोहगरा धाम शिव मंदिर: UP-Bihar सीमा पर स्थित 13वें ज्योतिर्लिंग बाबा हंसनाथ का प्राचीन धाम

Table of Content

8 फीट ऊंचे शिवलिंग और उषा-अनिरुद्ध कथा के लिए प्रसिद्ध

संजय मिश्र।

देवरिया। यूपी और बिहार की सीमा रेखा पर एक ऐसा शिव मंदिर है जिसकी सीढ़ियाँ दो राज्यों को जोड़ती हैं। देवरिया मुख्यालय से करीब 40 किमी पूर्व-दक्षिण में, बिहार प्रांत के सिवान जिले की सीमा पर स्थित गुठनी प्रखंड के सोहगरा धाम शिव मंदिर स्थित है। द्वापर युगीन यह यह शिव मंदिर कई ऐतिहासिक तथ्यों से जुड़ा है तथा पौराणिक महत्ता को सुशोभित करता हुआ भक्तों के आस्था का केंद्र है।
सरयू की सहायक हिरण्यवती यानी छोटी गंडक नदी के किनारे बसा यह मंदिर न सिर्फ धार्मिक बल्कि ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से भी बेहद खास है। इसे बाबा हंसनाथ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

8 फीट का विशाल शिवलिंग, 13वां ज्योतिर्लिंग होने की मान्यता

सतह से 20 फीट ऊंचे टीले पर बने इस मंदिर के गर्भगृह में लगभग 8 फीट लंबा और 2 फीट चौड़ा अति प्राचीन शिवलिंग विराजमान है। स्थानीय मान्यता और पुजारियों के अनुसार शिव पुराण की चतुर्थ कोटि रुद्र संहिता में वर्णित भगवान के 21 शिवलिंगों में यह 13वां ज्योतिर्लिंग है। शिवपुराण के 16वें पृष्ठ और श्रीमद्भागवत के दशम स्कंध में भी इस विशालकाय शिवलिंग का उल्लेख मिलता है। श्रद्धालुओं का अटूट विश्वास है कि यहाँ सच्चे दिल से मांगी गई हर मनोकामना बाबा भोलेनाथ पूरी करते हैं। यही वजह है कि सालभर यहाँ भक्तों का तांता लगा रहता है।

अधिक मास,महा – शिवरात्रि और श्रावण मास में हजारों भक्त करते हैं जलाभिषेक

वैसे तो साल भर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। लेकिन अधिक मास, महा शिवरात्रि और श्रावण मास में यहाँ का नजारा अलौकिक होता है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। श्रद्धालु भोर से ही हर-हर महादेव के जयकारे लगाने लगते हैं, जो वातारण में दूर तक गूंजने लगता है।यहां हर साल भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।जिसे देखने के लिए यूपी के देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और बिहार के सिवान, गोपालगंज, छपरा जिले समेत पड़ोसी देश नेपाल हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक लेकर पहुँचते हैं और जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं।

इतिहास के पन्नों में दर्ज है सोहगरा धाम

यह मंदिर सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं बल्कि जीवंत इतिहास है। मंदिर के 5 किमी के दायरे में किसानों को खुदाई के दौरान छोटे मंदिर, किलों के भग्नावशेष, प्राचीन मूर्तियाँ, तोरणद्वार और सिक्के मिलते रहे हैं। ये पुरातात्विक साक्ष्य इसकी प्राचीनता को बल देते हैं। मंदिर के मुख्यद्वार पर अशोक चिन्ह विद्यमान है। इतिहासकारों का अनुमान है कि सम्राट अशोक ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया होगा। वहीं पुजारियों के अनुसार काशी नरेश ने संतान प्राप्ति की मन्नत पूरी होने पर अपने पुत्र हंस ध्वज के नाम पर जर्जर मंदिर का पुनर्निर्माण कराया था। तभी से इसे बाबा हंसनाथ मंदिर कहा जाने लगा।

द्वापर युग से जुड़ी है उषा-अनिरुद्ध की प्रेम कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार द्वापर युग में मध्यावली राज्य यानी मझौली के राजा दैत्यराज बाणासुर की राजधानी शोणितपुर थी जो आज सोहनपुर के नाम से जानी जाती है। बाणासुर ने सोहगरा के सेंघोर पर्वत के वीरान जंगल में भगवान शिव की घोर तपस्या की थी। शिव स्वयंभू रूप में प्रकट हुए और उसे महाबलशाली होने का वरदान दिया।

कहते हैं कि बाणासुर ने अपनी पुत्री उषा की पूजा के लिए ही इस मंदिर का निर्माण कराया था। उषा यहाँ रोज शिव उपासना को आती थी। एक रात उसने सपने में श्रीकृष्ण के पौत्र अनिरुद्ध को देखा और प्रेम कर बैठी। सखी चित्रलेखा की मदद से अनिरुद्ध को द्वारका से यहाँ लाया गया। इसी सोहगरा धाम में उषा और अनिरुद्ध ने गंधर्व विवाह किया था।

दो राज्यों की साझी विरासत

इस मंदिर की सबसे अनूठी बात है इसकी भौगोलिक स्थिति। मंदिर तक पहुँचने के लिए बनी सीढ़ियों का एक हिस्सा उत्तर प्रदेश के देवरिया में पड़ता है जबकि दूसरा हिस्सा बिहार के सिवान में। यानी भक्त एक ही मंदिर में दो राज्यों की मिट्टी पर मत्था टेकते हैं। यह समूचे पूर्वांचल में सांस्कृतिक एकता की मिसाल है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

15 thoughts on “देवरिया का सोहगरा धाम शिव मंदिर: UP-Bihar सीमा पर स्थित 13वें ज्योतिर्लिंग बाबा हंसनाथ का प्राचीन धाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.