TN

TotaRam News

What's Hot

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में जनजातीय छात्रवृत्ति लाभार्थियों से की मुलाकात

Table of Content

जनजातीय छात्रवृत्ति योजना

नई दिल्ली। जनजातीय कार्य मंत्रालय की प्रमुख छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभार्थियों के एक समूह ने आज, 2 जून, 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। लाभार्थी युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस आवश्‍यकता है सही मार्गदर्शन, सहयोग और एक उचित मंच उपलब्‍ध कराने की। लाभार्थियों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि यदि अवसर मिले तो हमारे गांवों, दूरदराज के क्षेत्रों और जनजातीय अंचलों से ऐसे युवा निकलकर आएंगे, जो भारत का नाम उज्ज्वल करेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से, जनजातीय समुदायों से आने वाले युवाओं को सशक्त बनाने और उनका उत्थान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। छात्रवृत्ति योजनाएं केवल वित्तीय सहायता के साधन मात्र नहीं हैं। वे युवाओं के सपनों को पंख देने का काम करती हैं। छात्रवृत्तियां उन युवाओं के जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलती हैं, जिनके पास असीम प्रतिभा तो है, लेकिन संसाधनों का अभाव उन्‍हें आगे बढ़ने से रोकता है।

राष्ट्रपति का युवाओं को संदेश: शिक्षा से बनता है आत्मनिर्भर भारत

राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण साधन है। शिक्षा ही वह शक्ति है जो किसी व्यक्ति को आत्मनिर्भर, जागरूक और सक्षम बनाती है। उन्होंने कहा कि उनकी अपनी जीवन-यात्रा में भी शिक्षा ने एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि युवाओं की शिक्षा और अनुभव उन बच्चों के लिए प्रेरणा बननी चाहिए जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं। जब वे दूसरों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे, तभी राष्ट्र का समावेशी विकास एक वास्तविकता बन पाएगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि युवा हमारे राष्ट्र की शक्ति, आशा और उज्ज्वल भविष्य के प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं, विशेष रूप से जनजातीय समुदायों से आने वाले युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी जड़ों और अपने लोगों को न भूलें। उन्होंने कहा कि जब युवा अपनी विरासत पर गर्व करते हुए, शिक्षा और प्रौद्योगिकी की शक्ति के बल पर आगे बढ़ेंगे, तो वे एक सुदृढ़, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करेंगे। हम वर्ष 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ में बदलने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे जिस भी क्षेत्र को चुनें, उनमें वे समाज और राष्ट्र के विकास के लिए सक्रिय योगदान दे सकते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की समीक्षा

उर्वरकों की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 136 लाइसेंस निलंबित और 30 एफआईआर दर्ज लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के उपरांत किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी...

UP Polytechnic JEECUP Counselling 2026: तीसरे चरण का सीट आवंटन रिजल्ट जारी, जानें आगे क्या करना है

हेल्प सेंटर पर होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने वर्ष 2026 की तृतीय चरण की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम 20 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों को तीसरे चरण की काउंसलिंग में संस्था या पाठ्यक्रम आवंटित हुआ है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर व्याख्यान: लज्जाराम तोमर के शिक्षा दर्शन पर KMCLU लखनऊ में संगोष्ठी

लज्जाराम तोमर की पंचपदी शिक्षण पद्धति पर KMCLU लखनऊ में विशेष व्याख्यान लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग तथा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, अवध प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं लज्जाराम तोमर जी का शिक्षा दर्शन” विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया।...

जयपुर शिवयोग कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब: डॉ. ईशान शिवानंद ने सिखाई मानसिक तनाव से मुक्ति और ध्यान की प्रभावी साधना

डॉ. ईशान शिवानंद ने बताया आध्यात्म का व्यावहारिक अर्थ, मानसिक संतुलन और आत्म-कल्याण के चार चरणों पर दिया मार्गदर्शन जयपुर। तेज रफ्तार जीवनशैली, काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए जयपुर में आयोजित एक विशेष शिवयोग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना। रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिवयोग...

Maa Thawe Bhawani Temple Gopalganj: रहषु भगत के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

रहषु भगत की कथा से जुड़ा है इतिहास थावे, गोपालगंज (बिहार) | संजय मिश्र गोपालगंज। आइए, आपको लेकर चलते हैं बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावे भवानी के पावन दरबार में। देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे इस प्रसिद्ध धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घंटियों की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.