TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ: माध्यमिक शिक्षा निदेशक बने प्रताप सिंह बघेल

Table of Content

पदभार ग्रहण कर शिक्षा सुधार पर दिए निर्देश

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग के नवनियुक्त निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने मंगलवार को अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों तथा वर्तमान कार्यों की जानकारी प्रदान की।

बैठक में नवनियुक्त निदेशक ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने, छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

निदेशक माध्यमिक ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देते हुए डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट कक्षाओं तथा तकनीक आधारित शिक्षण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जनपदों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। बैठक में विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु समर्पण, समन्वय और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में अपर निदेशक व्यावसायिक शिक्षा सुरेन्द्र तिवारी, अपर निदेशक राजकीय अजय कुमार द्विवेदी, अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा वीके पाण्डेय, संयुक्त शिक्षा निदेशक कैम्प आरपी शर्मा, उप शिक्षा निदेशक राजेश कुमार आर्या, अजय कुमार सिंह, शिवानी तथा धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

आयुष मंत्रालय ने 3,100 से अधिक लोक शिकायतों का किया निपटारा

विशेष अभियान 6.0 में 3,134 में से 3,100 लोक शिकायतों का निपटारा, 99% रही समाधान दर डेस्क। आयुष मंत्रालय ने नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6.0 के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से नागरिक-केंद्रित शासन, कुशल प्रशासन और समय पर शिकायत निवारण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। यह अभियान...

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.