TN

TotaRam News

What's Hot

छत्तीसगढ़ मॉडल महिला सशक्तिकरण के लिए नई दिशा: रक्षा खडसे

Table of Content

डेस्क। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने आज जगदलपुर में ‘छत्तीस कला’ के तहत प्रगति महिला स्वयं सहायता समूह के विकास केंद्र और स्टालों का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों की एक श्रृंखला की समीक्षा की और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमियों के साथ बातचीत भी की।
रक्षा खडसे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामुदायिक नेतृत्व वाले विकास की दिशा में हो रही महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक परिवर्तन के वाहक के रूप में उभर रहे हैं।
रक्षा खडसे ने राज्य की महिला-केंद्रित पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान कर रही हैं, जबकि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पादों की बिक्री, तैयार खाद्य उत्पाद और लखपति दीदी योजना जैसे पूरक प्रयास स्थायी आजीविका के अवसरों और बाजार तक पहुंच का विस्तार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ये पहल न केवल आय सृजन में योगदान दे रही हैं, बल्कि पोषण सुरक्षा, रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी सहायक हैं। उन्होंने चल रहे प्रयासों को नारी शक्ति के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। बस्तर जिले के चिलकुटी गांव की अपनी यात्रा के दौरान, समृद्ध कलात्मक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का भी जायजा लिया। धोकरा कला में उपयोग की जाने वाली पारंपरिक लॉस्ट-वैक्स तकनीक इस यात्रा का प्रमुख आकर्षण रही। यह तकनीक आदिवासी धातु कला का एक प्रतिष्ठित रूप है और बस्तर के कारीगर समुदायों की अनूठी पहचान और शिल्प कौशल को दर्शाती है।


रक्षा खडसे ने इन परंपराओं के संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह शिल्प कला मात्र एक कलात्मक अभ्यास से कहीं अधिक है; यह एक जीवंत सांस्कृति और स्थानीय आदिवासी कारीगरों की स्थायी विरासत का प्रतीक है। इस यात्रा ने सांस्कृतिक संरक्षण और आजीविका सृजन के बीच घनिष्ठ संबंध को भी रेखांकित किया। जो पारंपरिक स्थानीय शिल्प समुदायों को आजीविका के स्थायी आर्थिक अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमियों और कारीगरों से बातचीत की और उन्हें अपनी पहलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।


इस अवसर पर जिला कलेक्टर आईएएस आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक आईपीएस शलभ सिन्हा, जिला पंचायत मुख्य कार्यकारी अधिकारी आईएएस प्रतीक जैन और बस्तर के एसडीएम गगन शर्मा उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों और पारंपरिक आदिवासी शिल्पों के माध्यम से हो रहा परिवर्तन महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और समावेशी आर्थिक विकास के आकर्षक मॉडल के रूप में उभर रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

पवित्र प्रदर्शनी के प्रारंभिक दो दिनों में 11,969 अनुयायी टीजीएल मठ पहुंचे डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में थुबचोग गत्सेल लिंग (टीजीएल) मठ (लोअर गोम्पा) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पवित्र प्रदर्शनी के अवसर पर हजारों अनुयायियों को भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। प्रदर्शनी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

भगवान श्रीकृष्ण का संस्कृत श्लोक किया साझा डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी के लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। भगवान श्री कृष्ण...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

बरपार गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री ने परिजनों को बंधाया ढांढस संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के पूर्व सांसद एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री उनके पैतृक गांव बरपार पहुंचे और दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर...

आईएनएस सूरत ओमान के मस्कट पहुंचा

भारत-ओमान की मजबूत समुद्री साझेदारी को मजबूती डेस्क। भारतीय नौसैन्य पोत आईएनएस सूरत 8 नवंबर, 2026 को भारत और ओमान की रॉयल नेवी के द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ (समुद्री समीर) के 15वें संस्करण में भाग लेने के लिए ओमान के मस्कट पहुंचा। इस अभ्यास के बाद दोनों देशों की नौसेनाओं की समन्वित गश्त...

जमघट पर अयोध्या के आसमान में फिर साकार हुई रामायण, 2100 ड्रोन ने बिखेरी छटा

अयोध्यावासियों ने 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए आसमान में देखी रामायण की भव्य झलक अयोध्या। दीपोत्सव की रौनक के बाद जमघट के मौके पर सोमवार की शाम अयोध्या के आसमान में एक बार फिर तकनीक और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्यावासियों के लिए 2100 स्वदेशी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.