TN

TotaRam News

What's Hot

‘मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना’-राघव चड्ढा

Table of Content

डेस्क:
आम आदमी पार्टी (AAP) और सांसद राघव चड्ढा के बीच चल रही खटास अब खुलकर सामने आने लगी है। सियासी गलियारों में पहले से चल रही अटकलों पर गुरुवार को उस वक्त मुहर लग गई, जब पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया। इतना ही नहीं, पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह भी मांग की है कि सदन में AAP के कोटे से चड्ढा को बोलने का समय न दिया जाए। जानकारों का मानना है कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया, बल्कि लंबे समय से चड्ढा और पार्टी नेतृत्व, खासकर अरविंद केजरीवाल के बीच मतभेद चल रहे थे। कहा जा रहा है कि चड्ढा कई मुद्दों पर अलग रुख अपना रहे थे।

पिछले कुछ महीनों में कई ऐसे संकेत मिले, जिनसे पार्टी और चड्ढा के बीच दूरी साफ नजर आने लगी थी। फरवरी के अंत में ट्रायल कोर्ट द्वारा कथित शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत कई नेताओं को दोषमुक्त किए जाने के बाद भी आंतरिक गतिविधियों ने इन चर्चाओं को और तेज कर दिया।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच राघव चड्ढा ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी कर पार्टी के फैसले पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “मुझे खामोश जरूर किया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं।” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या जनहित के मुद्दे उठाना गलत है और क्या उन्होंने कोई गलती की है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने चड्ढा पर आरोप लगाया कि वे संसद में देश से जुड़े अहम मुद्दों को प्रभावी तरीके से नहीं उठा रहे थे।

गौरतलब है कि पार्टी ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए राज्यसभा में उपनेता पद की जिम्मेदारी डॉ. अशोक मित्तल को सौंप दी है और इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक सूचना भी भेज दी गई है। राघव चड्ढा को कभी अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता था। वे आंदोलन के समय से ही पार्टी से जुड़े रहे हैं। 2015 में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया था। 2019 में उन्होंने दक्षिण दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। इसके बाद 2020 में उन्होंने दिल्ली के राजेंद्र नगर से विधानसभा चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक पहचान मजबूत की। बाद में उन्हें पंजाब का प्रभारी बनाया गया और 21 मार्च 2022 को राज्यसभा के लिए नामित किया गया। वे पंजाब से राज्यसभा के सबसे युवा सदस्यों में गिने जाते हैं और पहले दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सुभाष चौक पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग

सपा कार्यकर्ताओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन में किया प्रदर्शन देवरिया। शहर के सुभाष चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। वक्ताओं...

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.