TN

TotaRam News

What's Hot

प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

Table of Content

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उपराष्ट्रपति विकसित भारत के सामूहिक स्वप्न को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बहुआयामी प्रयास कर रहे हैं। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि संसदीय कार्यवाही की उत्पादकता और प्रभावशीलता बढ़ाने के उनके निरंतर प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
उन्होंने कहा कि सर्वांगीण विकास के प्रति उपराष्ट्रपति का अटूट समर्पण और गरीबों एवं वंचितों के प्रति उनकी चिंता भी उतनी ही प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन समर्पण, अनुशासन और स्पष्ट उद्देश्य की भावना से प्रेरित है। नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और राष्ट्र की सेवा में निरंतर रत रहते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर अपनी पोस्ट में लिखा

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे विकसित भारत के हमारे सामूहिक स्वप्न को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। संसदीय कार्यवाही की उत्पादकता और प्रभावशीलता बढ़ाने के उनके प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। गरीबों और वंचितों के प्रति चिंता के साथ सर्वांगीण विकास के प्रति उनका पूर्ण उत्साह भी उतना ही प्रेरणादायक है। उनका सार्वजनिक जीवन समर्पण, अनुशासन और स्पष्ट उद्देश्यबोध से प्रेरित है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख और राष्ट्र की सेवा निरंतर रत रहते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24,717 अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि पर वितरित किए प्रतीकात्मक चेक

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में रविवार को लोकभवन सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि लागू करते हुए इसे 9,000 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये प्रतिमाह किया गया। इस अवसर पर चयनित 14 अनुदेशकों को प्रतीकात्मक...

Ahmedabad News: अमित शाह ने मिलियन माइंड्स टेक पार्क और GREMI कैंपस का किया उद्घाटन, 63000 जॉब्स का लक्ष्य

Tech Parks और Global Capability Centers के विकास से गुजरात सहित पूरे देश में सेवा क्षेत्र को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है अहमदाबाद। अमित शाह ने आज अहमदाबाद, गुजरात में नवनिर्मित ‘मिलियन माइंड्स टेक पार्क’ और ‘GREMI सिटी कैंपस’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और...

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के वंचित और जनजातीय समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशो के क्रम मे उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा इस आशय के निर्देश जारी किये गये है कि...

Power Infrastructure Boost: 61 करोड़ रुपये से 132 केवी उपकेंद्र का शिलान्यास

बिजली नेटवर्क होगा मजबूत लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान मधुबन तहसील के पदारथपुर में 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। लगभग 61.11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अत्याधुनिक विद्युत उपकेंद्र की कुल क्षमता 2×63 एमवीए (126...

Lucknow Health Camp: पुरनिया गांव में स्वास्थ्य टीम ने किया घर-घर सर्वे और दवा वितरण

लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के निर्देश पर एलकेएस कॉलोनी, पुरनिया गांव क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सर्वे और स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशांत निर्वाण, नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के अधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार एवं उनकी टीम ने क्षेत्र...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.