TN

TotaRam News

What's Hot

सुल्तानपुर का चित्रगुप्त धाम विकास की ओर

Table of Content

धार्मिक आस्था और कायस्थ समाज का प्रमुख केंद्र, श्रद्धालुओं की बढ़ रही आस्था

लखनऊ/सुल्तानपुर। जनपद सुल्तानपुर के ऐतिहासिक सीताकुण्ड परिसर में स्थित श्री चित्रगुप्त धाम मंदिर अब एक नई पहचान की ओर बढ़ रहा है। भगवान चित्रगुप्त को समर्पित यह पवित्र स्थल विशेष रूप से कायस्थ समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां वर्ष भर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है। गोमती तट के समीप स्थित यह धार्मिक स्थल अपनी पौराणिक मान्यताओं और सांस्कृतिक विरासत के कारण लंबे समय से श्रद्धा का केंद्र रहा है।

धार्मिक महत्व और पर्यटन संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं समग्र विकास का कार्य कराया जा रहा है। लगभग 2 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से चल रही इस परियोजना का करीब 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य तेजी से प्रगति पर है। परियोजना के पूर्ण होने के बाद यह स्थल न केवल श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनेगा, बल्कि एक विकसित पर्यटन केंद्र के रूप में भी उभरेगा।

ऐतिहासिक पहचान को मिल रहा नया स्वरूप
श्री चित्रगुप्त धाम का इतिहास और धार्मिक महत्व इसे अन्य मंदिरों से अलग पहचान देता है। मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त मानव के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं और धर्म एवं न्याय के प्रतीक माने जाते हैं। इसी कारण यह स्थल विशेष रूप से धार्मिक अनुष्ठानों, पूजन और सामाजिक आयोजनों का केंद्र बना हुआ है। सीताकुण्ड क्षेत्र स्वयं भी एक प्राचीन धार्मिक स्थल है, जहां वर्षों से स्नान पर्वों और धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही है।

श्रद्धालुओं के लिए विकसित हो रही आधुनिक सुविधाएं
मंदिर परिसर के कायाकल्प के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। इसमें मंदिर परिसर का सुंदरीकरण, पथ-निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता सुविधाएं और अन्य आधारभूत ढांचे का विकास शामिल है। साथ ही परिसर में उद्यान और अन्य आकर्षक संरचनाओं के निर्माण की भी योजना है, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि,“सुल्तानपुर के सीताकुण्ड स्थित श्री चित्रगुप्त धाम हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। मंदिर परिसर का हो रहा सौंदर्यीकरण श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के साथ इस स्थल की गरिमा को और बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ऐसे धार्मिक स्थलों को विकसित कर प्रदेश को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।”

आस्था और पर्यटन का संगम बनेगा चित्रगुप्त धाम
प्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे आस्था के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके। श्री चित्रगुप्त धाम का यह विकास कार्य इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके पूर्ण होने के बाद सुल्तानपुर जिले को एक नए धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में पहचान मिलने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को भी बल मिलेगा। इस प्रकार सीताकुण्ड स्थित श्री चित्रगुप्त धाम न केवल अपनी धार्मिक गरिमा को पुनर्स्थापित कर रहा है, बल्कि आधुनिक सुविधाओं के साथ एक सशक्त आस्था और पर्यटन केंद्र के रूप में उभरने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि, “श्री चित्रगुप्त धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि स्प्रिचुएल टूरिज्म का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है। इसके विकास के माध्यम से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के साथ एक समग्र और दिव्य तीर्थ अनुभव तैयार किया जा रहा है। इस प्रकार की पहलें हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए प्रदेश को स्प्रिचुएल और कल्चरल टूरिज्म के प्रमुख हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।”

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.