TN

TotaRam News

What's Hot

भीषण गर्मी का कहर: बांदा सबसे गर्म, यूपी के 37 शहर टॉप 100 में शामिल

Table of Content

नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप चरम पर है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार बढ़ते तापमान ने कई स्थानों पर नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं, वहीं गर्म हवाओं के चलते लोगों का दैनिक जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज धूप और लू के कारण डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, चक्कर आना और थकान जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बाहरी काम करने वाले लोगों के लिए यह स्थिति अधिक जोखिमपूर्ण बन गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा सतर्क रहने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव की सलाह दी जा रही है।
शनिवार को बांदा 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। मौसम के आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 92 भारत के रहे, जिनमें 37 शहर उत्तर प्रदेश के शामिल हैं। इससे प्रदेश में गर्मी की गंभीर स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रदेश के अन्य शहरों में भी पारा खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आगरा और हमीरपुर में तापमान 44 डिग्री के पार रहा। गाजियाबाद में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी लखनऊ और नोएडा में भी लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे।

दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही और दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा। हालांकि 28 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यूपी मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना: किसानों के बच्चों को अब सालाना ₹60,000, छात्रवृत्ति सीटें दोगुनी

कृषि विश्वविद्यालय में 90 और महाविद्यालय में 30 विद्यार्थियों को सालाना ₹60 हजार की छात्रवृत्ति लखनऊ। प्रदेश सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए कृषि शिक्षा में छात्रवृत्ति की निर्धारित सीटें दोगुनी कर दी हैं। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अब प्रत्येक कृषि विश्वविद्यालय...

राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा 19-20 अक्टूबर को, दुशान्बे में 25वीं SCO बैठक में लेंगे हिस्सा

व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सहयोग पर होगी चर्चा डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे का दौरा करेंगे। इस दौरान वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी) की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सम्मेलन में एससीओ सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग...

विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण ‘विंध्य त्रिकोण’ तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब...

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.