TN

TotaRam News

What's Hot

कबीर जयंती 2026: मगहर, वाराणसी और गाजीपुर में 27 जून से शुरू होगा निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव

Table of Content

कबीर जयंती पर भक्ति, संगीत और चिंतन का महाकुंभ

लखनऊ। संत कबीर की वाणी, निर्गुण भक्ति और भारतीय लोक-सांस्कृतिक परंपरा की समृद्ध विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संत कबीर अकादमी, मगहर द्वारा कबीर जयंती के अवसर पर 27 से 29 जून तक तीन दिवसीय ‘निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। मगहर, गाजीपुर और वाराणसी में आयोजित होने वाले इस उत्सव में देशभर के प्रतिष्ठित संत, विद्वान, लोक कलाकार और कबीर गायन परंपरा से जुड़े समूह सहभागी होंगे। भक्ति, संगीत, साहित्य और चिंतन का यह आयोजन कबीर की विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव में जुटेंगे देशभर के कलाकार

उत्सव का शुभारंभ 27 जून को संत कबीर अकादमी, मगहर में भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। कार्यक्रम में पद्मश्री कालूराम बामनिया, बेबी सिसोदिया बंजारन सिस्टर्स, देवेन्द्र दास ताना-बाना ग्रुप, ओम प्रकाश पटेल, दिनेश कुमार जांगड़े और प्रीति बामनिया सहित कई ख्यातिप्राप्त कलाकार निर्गुण भक्ति और कबीर गायन की प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुभाष यदुवंश (एमएलसी, बस्ती-संतकबीर नगर-सिद्धार्थनगर) तथा विशिष्ट अतिथि अंकुर राज तिवारी (विधायक, खलीलाबाद सदर), अनिल कुमार त्रिपाठी (विधायक, मेहदावल) और गणेश चंद्र चौहान (विधायक, धनघटा) की उपस्थिति में कबीर की लोकधारा, संत परंपरा और निर्गुण भक्ति का उत्सव मनाया जाएगा।

दूसरे दिन 28 जून को कबीर मठ बेलसड़ी, गाजीपुर में निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव का आयोजन होगा। यहां पद्मश्री भेरूसिंह चौहान सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार कबीर वाणी और निर्गुण भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। वहीं 28 और 29 जून को वाराणसी स्थित संत कबीर की प्राचीन प्राकट्य स्थली लहरतारा में ‘कबीर की विरासत : काशी से मगहर तक’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, साहित्यकार, इतिहासकार और शोधकर्ता कबीर के दर्शन, साहित्य और सामाजिक योगदान पर अपने विचार रखेंगे।

प्रहलाद सिंह टिपान्या की प्रस्तुति बनेगी मुख्य आकर्षण

29 जून को लहरतारा, वाराणसी में आयोजित विशेष समारोह इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा। इस अवसर पर संत समाज के प्रमुख धर्माचार्यों और विद्वानों का आशीर्वचन प्राप्त होगा। शाम को आयोजित निर्गुण सांस्कृतिक संध्या में पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपान्या की विशेष प्रस्तुति के साथ जय पाण्डेय, देवेन्द्र दास, बेबी सिसोदिया बंजारन सिस्टर्स, प्रीति बमानिया और दिनेश कुमार जांगड़े जैसे कलाकार कबीर की वाणी को स्वर देंगे। निर्गुण भक्ति, लोकसंगीत और संत परंपरा का यह संगम दर्शकों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभूति प्रदान करेगा।

इस आयोजन पर अपने विचार प्रकट करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि संत कबीर की वाणी आज भी समाज को समानता, मानवता, प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि ‘निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव’ जैसे आयोजन संत कबीर की शिक्षाओं और निर्गुण भक्ति परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। प्रदेश सरकार सांस्कृतिक विरासत, संत परंपराओं और लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे आयोजनों से न केवल कलाकारों, विद्वानों और संत समाज को एक साझा मंच मिलता है, बल्कि समाज में सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक जागरूकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूती मिलती है।

कबीर के जीवन-दर्शन को चित्रों में उकेरेंगे कलाकार

कबीर जयंती समारोह के अंतर्गत 23 से 27 जून तक संत कबीर अकादमी, मगहर में ‘कबीर चित्रकला कार्यशाला’ का भी आयोजन किया जा रहा है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में कलाकार संत कबीर के जीवन, दर्शन और विचारों को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सोहनाग धाम देवरिया: भगवान परशुराम की तपोभूमि, मिथिला से लौटते समय यहीं किया था विश्राम

जहां भगवान परशुराम ने की थी तपस्या, आज भी आस्था का बड़ा केंद्र रिपोर्ट: संजय मिश्र। देवरिया। पूर्वांचल की धरती पर कई ऐसे तीर्थ हैं, जिनकी पहचान केवल मंदिरों तक सीमित नहीं, बल्कि लोककथाओं, पुराणों, प्रकृति और सदियों पुरानी आस्था से जुड़ी है। इन्हीं में एक है देवरिया जिले का सोहनाग धाम, जहां हर कदम...

KGMU ट्रॉमा सेंटर: फेफड़े में धंसे चाकू के ब्लेड को निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

ट्रॉमा सेंटर में जटिल फेफड़े की सर्जरी, 34 वर्षीय युवक को मिली नई जिंदगी लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और जोखिमपूर्ण ऑपरेशन कर 34 वर्षीय युवक की जान बचाने में सफलता हासिल की। युवक की छाती में धारदार हथियार का ब्लेड गहराई तक धंस गया...

योगी सरकार का रोजगार मेला: 75 जिलों में युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर

विश्व युवा कौशल दिवस पर योगी सरकार का युवाओं को तोहफा लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘हर हाथ को हुनर, हर हुनर को रोजगार’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) द्वारा 13 और 14 जुलाई को प्रदेश के 74 जिलों में...

यूपी में दूध में मिलावट पर बड़ा एक्शन: 42 डेयरी इकाइयों पर छापे, 116 नमूने, 4 FIR दर्ज

मथुरा, अमरोहा, अलीगढ़ और बदायूं में FIR दर्ज लखनऊ। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों एवं निर्धारित निरीक्षण बिंदुओं के अनुपालन में प्रदेश के चिन्हित जनपदों में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से विशेष अन्तर्जनपदीय छापामार प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान...

UP Archaeology Department: उत्तर प्रदेश के स्मारकों और पुरास्थलों के संरक्षण के लिए 20.70 करोड़ रुपये मंजूर

प्राचीन धरोहरों को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता-जयवीर सिंह लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा कुल 275 स्मारकों, पुरास्थलों को राज्य के धरोहर के रूप में संरक्षित किया गया है एवं 40 स्मारकों पुरास्थल संरक्षण की प्रक्रिया में है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्मारकों, पुरास्थलों के अनुरक्षण, रेस्टोरेसन एवं...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.