TN

TotaRam News

What's Hot

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित किए पुष्प, बताए राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत

Table of Content

केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग, लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, समर्पण और सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद्, कुशल चिंतक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने जिन मूल्यों और आदर्शों के लिए संघर्ष किया, वे आज भी देशवासियों का मार्गदर्शन करते हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि “एक विधान, एक निशान, एक प्रधान” के संकल्प के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संघर्ष भारत की एकता और अखंडता के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। देश की अखंडता के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मानवता के सच्चे उपासक थे। उन्होंने शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन हमें राष्ट्र सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की प्रगति, एकता और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.