TN

TotaRam News

What's Hot

NFDC की नई मलयालम फिल्म ‘अचप्पाज़ एल्बम’ 24 अप्रैल को होगी रिलीज़

Table of Content

डेस्क। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम लिमिटेड (एनएफडीसी) अपनी नवीनतम मलयालम फिल्म ‘अचप्पाज़ एल्बम’ (ग्रैम्पाज़ एल्बम) को रिलीज करने के लिए तैयार है। कल्पना पर आधारित पारिवारिक जीवन, हास्य और भावनाओं के अनूठा संगम के रूप में यह फिल्म समय-यात्रा से जुड़ी कहानी को दर्शाती है और 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है।
दीप्ति पिल्लै सिवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी संजीव सिवन, अनिर्बान भट्टाचार्य और उमेश नायर ने लिखी है। यह फिल्म अतीत को पुनः जीने की ओर शाश्वत आकर्षण को दर्शाती है। कहानी एक पिता और पुत्र के इर्द-गिर्द घूमती है जो भाग्य के एक अप्रत्याशित मोड़ के कारण एक-दूसरे का जीवन जीने लगते हैं। यह परिवर्तन पीढ़ीगत दृष्टिकोणों और जीवन विकल्पों की मर्मस्पर्शी और हास्यपूर्ण पड़ताल का आधार बनता है।
इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता मोहन अगाशे के साथ-साथ अंजना अप्पुकुट्टन, आदिनाथ कोठारे, प्रियंका नायर और सिद्धांशु संजीव सिवन जैसे कई उल्लेखनीय कलाकार शामिल हैं। तकनीकी टीम में मनोज पिल्लई जैसे सिने छायाकार, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संपादक श्रीकर प्रसाद और गुलराज सिंह जैसे जाने-माने पेशेवर संगीतकार शामिल हैं।
फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक दीप्ति पिल्लै सिवन ने कहा कि “यह फिल्म एक सरल किन्तु आकर्षक समय-यात्रा की कथा के माध्यम से गहरे मानवीय संबंधों की पड़ताल करती है। इस कहानी को रुपहले पर्दे पर लाने में एनएफडीसी के महत्वपूर्ण सहयोग के लिए हम आभारी हैं।”

एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश मगदुम ने विविध प्रकार के सिनेमा को बढ़ावा देने में एनएफडीसी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा, “यह फिल्म भारतीय सिनेमा में अनूठी ध्वनियों को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अचप्पाज़ एल्बम अपनी कल्पनाशील अवधारणा और भावनात्मक गहराई के संयोजन से सभी पीढ़ियों के दर्शकों के दिलों को छूने की क्षमता रखती है।”
वर्तमान में एनएफडीसी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म का पहला टीज़र उपलब्ध है और आधिकारिक ट्रेलर जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। टीज़र को इस लिंक पर देखा जा सकता है: [ https://www.youtube.com/watch?v=G6WDgZNA5u8 ]

एनएफडीसी के बारे में:

1975 में स्थापित राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम लिमिटेड (एनएफडीसी) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन भारतीय सिनेमा के विकास के लिए सर्वोच्च निकाय है। यह विभिन्न भारतीय भाषाओं में फिल्मों के निर्माण, प्रचार और संरक्षण सहित संपूर्ण फिल्म निर्माण प्रणाली में सहयोग करता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे, भाजपा विधायक दल का नेता चुने गए

डेस्क। बिहार की राजनीति में मंगलवार को एक बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुना गया। इस फैसले के साथ यह लगभग तय हो गया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नई सरकार में वही मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस...

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री संग्रहालय में विरासत डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

डेस्क। डाक विभाग, प्रधानमंत्री संग्रहालय के सहयोग से, 14 से 17 अप्रैल 2026 तक “एक भारत, श्रेष्ठ भारत: डाक टिकटों के माध्यम से भारत की एकता और लोकतंत्र का उत्सव” शीर्षक से एक डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया...

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राज्य में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज

डेस्क। बिहार की राजनीति में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला जब लंबे समय तक राज्य की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस फैसले के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और नए सत्ता समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू...

लखनऊ में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी ने मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, उ.प्र. की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं जयवीर सिंह मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा प्रो. जयंत खोत अध्यक्ष, विभा सिंह उपाध्यक्ष एवं निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव...

स्मार्ट मीटर, बिलिंग व कनेक्शन समस्याओं पर विशेष फोकस

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कल देर रात जनपद मऊ के बहुउद्देशीय भवन मंगलम में “संभव” ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली के माध्यम से व्यापक जनसुनवाई कर प्रदेश में पारदर्शी, जवाबदेह एवं संवेदनशील शासन का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया। इस जनसुनवाई में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से जुड़े 100 से अधिक शिकायतकर्ताओं/उपभोक्ताओं...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.