TN

TotaRam News

What's Hot

अल्पसंख्यक योजनाओं की प्रगति पर मंत्रालय की समीक्षा बैठक

Table of Content

डेस्क। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव डॉ. श्रीवत्स श्रीकृष्णा ने आज कर्नाटक सरकार के साथ मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं, पीएमजेवीके, पीएम विकास, छात्रवृत्तियां, उम्मीद और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण तथा अवसंरचना विकास के उद्देश्य से शुरू की गई अन्य पहलों के कार्यान्वयन और प्रगति पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
कर्नाटक सरकार की सचिव डॉ. शामला इकबाल ने बैठक के दौरान, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की योजनाओं के तहत राज्य सरकार द्वारा की जा रही पहलों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और जमीनी स्तर पर पारदर्शी तरीके से योजनाओं के शीघ्र लाभ और पहुंच को सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।
डॉ. श्रीवत्स श्रीकृष्णा ने सभी संबंधित अधिकारियों को चल रही परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया और राज्य सरकार को मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के तहत नई परियोजनाओं के लिए नवोन्मेषी और प्रभावशाली प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने समावेशी विकास, शिक्षा, कौशल विकास, अवसंरचना और कल्याणकारी पहलों के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदायों को सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य के बीच समन्वय के महत्व पर जोर दिया। संयुक्त सचिव श्री राम सिंह और श्यामा प्रसाद रॉय, निदेशक नेहा गिरी और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय तथा कर्नाटक सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लद्दाख में डेयरी विकास को मिलेगी गति, अमित शाह करेंगे कई परियोजनाओं का उद्घाटन

डेस्क। सहकारिता आधारित ग्रामीण विकास को सुदृढ़ करने और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 1 मई, 2026 को केंद्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान (CIBS), लेह में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न प्रमुख पहलों का उद्घाटन करेंगे।...

अल्पसंख्यक योजनाओं की प्रगति पर मंत्रालय की समीक्षा बैठक

डेस्क। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव डॉ. श्रीवत्स श्रीकृष्णा ने आज कर्नाटक सरकार के साथ मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं, पीएमजेवीके, पीएम विकास, छात्रवृत्तियां, उम्मीद और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण तथा अवसंरचना विकास के उद्देश्य से शुरू की गई अन्य पहलों के कार्यान्वयन और प्रगति पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।कर्नाटक सरकार की सचिव डॉ. शामला इकबाल ने...

चित्रकूट में पर्यटन विकास को 206 लाख की मंजूरी

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा चित्रकूट मण्डल के अन्तर्गत आने वाले जनपद चित्रकूट की विभिन्न विधान सभाओं में पर्यटन विकास हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य योजना के अन्तर्गत 206 लाख रूपये की 06 परियोजनायें स्वीकृत की गयी है। इन परियोजनाओं के अन्तर्गत धार्मिक स्थलों पर अवस्थपना सुविधाएं सृजित करने की जिम्मेदारी यू0पी0आर0एन0एन0 को दी...

मां छिन्नमस्ता जयंती 2026: जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

डेस्क। हिंदू धर्म और तंत्र शास्त्र में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां छिन्नमस्ता को अत्यंत उग्र, शक्तिशाली और रहस्यमयी देवी माना जाता है। उनका स्वरूप जितना अद्भुत और विस्मयकारी है, उतनी ही गहरी उनके प्रकट होने की कथा भी है, जो त्याग, करुणा और आत्मबल का संदेश देती है। हर...

LDA Action in Lucknow: दुबग्गा और सुशांत गोल्फ सिटी में 6 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को दुबग्गा व सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान लगभग 82 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 06 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-2 एवं जोन-7 की टीम ने की।प्रवर्तन जोन-2 के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.