TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ से पहली उड़ान 22 अप्रैल को, 427 हज यात्री होंगे रवाना

Table of Content

लखनऊ। हज–2026 के तहत उत्तर प्रदेश से हज यात्रियों की पहली उड़ान 22 अप्रैल, 2026 को लखनऊ उड़ान स्थल से अपराह्न 02:20 बजे रवाना होगी। फ्लाईनास एयरलाइंस की उड़ान संख्या एक्स0वाई0 8042 से कुल 427 हज यात्री पवित्र यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे, जिनमें 222 पुरुष एवं 205 महिला यात्री शामिल हैं। इस उड़ान में सर्वाधिक 278 यात्री कानपुर नगर जिले से तथा 59 यात्री लखनऊ से हैं, जबकि असम राज्य के भी दो हज यात्री इसी उड़ान से रवाना होंगे।
हज यात्रियों की सुविधा एवं मार्गदर्शन के लिए प्रथम उड़ान के साथ तीन स्टेट हज इंस्पेक्टर को भी भेजा जा रहा है। हज यात्रियों को विदाई देने हेतु मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।
इसी क्रम में मंत्री श्री दानिश आज़ाद अंसारी ने हज हाउस में व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया और यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने टॉयलेट एवं बाथरूम की साफ-सफाई, कैण्टीन एवं किचन में स्वच्छता के साथ उचित दरों पर ताजा भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, हज यात्रियों को वितरित की जाने वाली स्मार्ट वॉच किट एवं अन्य सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की।
मंत्री ने हज यात्रियों के साथ आने वाले सहयोगियों के लिए भी समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिनमें बैठने की सुविधा एवं कूलर आदि की व्यवस्था शामिल है। वाहनों की पार्किंग के लिए सैनिक स्कूल के सामने विशेष प्रबंध किए गए हैं। हज यात्रियों के ठहरने के कक्षों को वातानुकूलित किया गया है तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रदेश सरकार द्वारा हज यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए व्यापक और सुव्यवस्थित तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.