/ Oct 16, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

IAPSCON 2026: KGMU बाल शल्य चिकित्सा विभाग की बड़ी उपलब्धि, डॉ. जिलेदार रावत को प्रतिष्ठित सम्मान

Table of Content

बाल शल्य चिकित्सा विभाग का दबदबा, डॉ. रावत और डॉ. शोभा सम्मानित

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ के बाल शल्य चिकित्सा विभाग की टीम ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक सर्जन्स (IAPS) के 52वें वार्षिक सम्मेलन IAPSCON 2026 में उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल कीं।सम्मेलन में केजीएमयू के लिए प्रमुख उपलब्धि IAPS K-C-Sogani Medal का प्रतिष्ठित सम्मान रहा। यह सम्मान केजीएमयू के बाल शल्य चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. जिलेदार (जे.डी.) रावत को बाल शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

यह सम्मान उनके दीर्घकालिक समर्पित सेवाकाल, शल्य चिकित्सा कौशल, शैक्षणिक योगदान तथा बाल शल्य चिकित्सा के क्षेत्र के विकास में निरंतर योगदान के लिए दिया गया। सम्मेलन में यह उपलब्धि केजीएमयू के बाल शल्य चिकित्सा विभाग की शैक्षणिक और चिकित्सकीय उत्कृष्टता को भी रेखांकित करती है।

प्रो० डा० जिलेदार रावत ने विभाग के न्यूनतम इनवेसिव थोरैसिक सर्जरी के अनुभव को प्रस्तुत किया तथा जन्मजात छाती के रोगों के उपचार में थोराकोस्कोपी की भूमिका को रेखांकित किया। पद्मश्री प्रो० डा० एस० एन० कुरील ने Surgery of Continent Epispadias with Buried Penis विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। डा० निशांत अग्रवाल, असिस्टेन्ट प्रोफेसर ने एसजीपीजीआईएमएस, लखनऊ में अपने कार्यकाल के दौरान किए गए शोध को सम्मेलन में प्रस्तुत किया। डा० शोभा, सीनियर रेजीडेन्ट, को प्रतिष्ठित U- C- Chakraborty Research Award प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। साथ ही विभाग के अन्य सीनियर रेजीडेन्ट्स डा० कृति पटेल, डा० कृतिका सिंह एवं डा० स्वप्निल सिंह ने रिसर्च व्याख्यान प्रस्तुत किए।

IAPSCON 2026 में KGMU की उपलब्धियों पर कुलपति ने दी बधाई

IAPSCON 2026 में केजीएमयू की उपलब्धियां विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं। ये उपलब्धियां रोगी देखभाल, अकादमिक चिकित्सा, शल्य चिकित्सा में नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रति संस्थान की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। डॉ. जिलेदार रावत और डॉ. शोभा को पुरस्कार मिलने के साथ ही पूरे बाल शल्य चिकित्सा विभाग को हासिल उपलब्धियों और निरंतर सकारात्मक प्रयासों के लिए केजीएमयू के माननीय कुलपति ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विभाग की इस उपलब्धि को संस्थान की शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय उत्कृष्टता का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

UP Mission Shakti 2026: यूपी के 26 देवी मंदिरों में नवरात्रि कार्यक्रम, 78 स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

24 जिलों के देवी मंदिरों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा शारदीय नवरात्रि में देवी आराधना के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मंच देने और महिला कलाकारों को आगे बढ़ाने की पहल की गई है। मिशन शक्ति के तहत 17 से 19 अक्टूबर तक प्रदेश के 24 जिलों के...

UP Voter List 2027: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

12 नवम्बर को प्रकाशित होगी मसौदा मतदाता सूची, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक...

नोएडा में कम्प्लीशन सर्टिफिकेट के नाम पर गड़बड़ी की शिकायत, मंत्री नन्दी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त कराए जाने के दिए निर्देश लखनऊ। पिकप भवन सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक कर उनसे सीधा संवाद किया। जिसमें उद्यमियों ने औद्योगिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.