TN

TotaRam News

What's Hot

नैमिष-वरुण के बाद अब प्रबंध नगर आवासीय योजना को साकार करेगा LDA

Table of Content

LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने परीक्षण के लिए गठित की कमेटी, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की बहुप्रतीक्षित प्रबंध नगर आवासीय योजना का रास्ता साफ हो गया है। योजना में मुआवजे की धनराशि को लेकर चल रहे विवाद को भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापना प्राधिकरण (लारा कोर्ट) से विराम लग गया है। लारा कोर्ट ने योजना में 1 करोड़ 10 लाख 71 हजार रूपये प्रति बीघा की दर से प्रतिकर की राशि निर्धारित कर दी है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है, जो प्रतिकर की बढ़ी हुयी दरों से योजना में होने वाले आय-व्यय का परीक्षण करते हुए 15 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जिसके बाद प्राधिकरण बोर्ड से अनुमोदन प्राप्त करके योजना को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि विगत 02 वर्ष के अंदर अनंत नगर, नैमिष नगर और वरूण विहार जैसी महत्वकांक्षी योजनाएं लांच करके बड़ी संख्या में लोगों को आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। इसी कड़ी में अब प्रबंध नगर योजना को विकसित करने का काम किया जाएगा। प्रबंध नगर योजना के साकार होने से शहर के पूर्वी हिस्से में आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

02 हजार एकड़ क्षेत्रफल में प्रबंध नगर


उपाध्यक्ष ने बताया कि एलडीए ने वर्ष 2008 में हरदोई-सीतापुर रोड और आईआईएम रोड के पास प्रबंध नगर योजना प्रस्तावित की थी। लगभग 2,000 एकड़ में विकसित होने वाली यह योजना भूमि अधिग्रहण, मुआवजे की दरों, कानूनी एवं अदालती विवादों के कारण अटकी थी। अब भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापना प्राधिकरण द्वारा प्रतिकर की बढ़ी हुयी दरों का निर्धारण कर दिया गया है। ऐसे में योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को गति मिलेगी।

कमेटी करेगी व्यय भार का आंकलन

एलडीए के सचिव सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि लारा कोर्ट के आदेश के क्रम में संयुक्त सचिव अरविंद उपाध्याय की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गयी है। यह कमेटी बढ़े हुये प्रतिकर से होने वाले व्यय भार का आंकलन करके रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जिसके आधार पर प्राधिकरण बोर्ड से अनुमोदन प्राप्त करके योजना का काम आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रबंध नगर योजना से आच्छादित कुछ गाटों का विवाद माननीय उच्च न्यायालय में लंबित है। जिसके सम्बंध में माननीय न्यायालय से भी अनुमति प्राप्त की जाएगी।

योजना में 03 गांवों की भूमि शामिल

प्रबंध नगर योजना मेें ग्राम घैला, ककौली एवं अल्लूनगर डिगुरिया की कुल 840.892 हेक्टेयर भूमि शामिल है। योजना के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूर्व में किया जा चुका है। अब प्रतिकर की नयी दरों के अनुसार किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

प्रबंध नगर योजना की विशेषताएं

  • आईआईएम रोड, ग्रीन कॉरिडोर और हरदोई-सीतापुर बाईपास के माध्यम से सीधी कनेक्टिविटी
  • योजना में आधुनिक आवासीय ब्लॉक, वाणिज्यिक क्षेत्र और हरित गलियारे बनाए जाने का प्रस्ताव
  • इस मेगा प्रोजेक्ट से लगभग 02 लाख लोगों को आवासीय एवं व्यावसायिक सुविधाएं मिलेगी

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.