TN

TotaRam News

What's Hot

नोएडा में कम्प्लीशन सर्टिफिकेट के नाम पर गड़बड़ी की शिकायत, मंत्री नन्दी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Table of Content

सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त कराए जाने के दिए निर्देश

लखनऊ। पिकप भवन सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक कर उनसे सीधा संवाद किया। जिसमें उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के साथ ही निदान और विकास से सम्बंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की। प्रमुख सुझाव दिए। जिस पर मंत्री नन्दी ने उद्यमियों को समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वस्त करने के साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे समस्याओं एवं सुझावों को गम्भीरता से लेते हुए निराकरण कराएं। क्योंकि उद्यमी समाज का एक आदर्श नागरिक होता है तथा उसकी भूमिका केवल आर्थिक गतिविधियों तक ही सीमित नहीं होती हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी उसका महत्वपूर्ण योगदान है।

बैठक में लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने उद्योगों की स्थापना के लिए अधिकांश जिलों में औद्योगिक भूमि का अभाव होने की बात कही। साथ ही सुझाव देते हुए कहा कि हर जिले में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए। जिस पर मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रदेश में 70 हजार एकड़ का लैंड बैंक बनाया गया है, सरकार का प्रयास है कि सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएं। यूपीसीडा में भी 18 हजार एकड़ भूमि की व्यवस्था की गई है। पूर्वांचल में जौनपुर, गाजीपुर में भी कार्य प्रारम्भ किया गया है।


औद्योगिक भूखंडों के आवंटन में लॉटरी व्यवस्था और ओटीएस लागू करने की मांग, नक्शा पास कराने की प्रक्रिया होगी आसान

लघु उद्योग भारती द्वारा कहा गया कि कुछ औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में औद्योगिक क्षेत्र के भूखण्ड नीलामी प्रक्रिया से आवंटित किए जा रहे हैं, जो सूक्ष्म लघु उद्योगों के हितों के विपरीत है। इसलिए लॉटरी व्यवस्था से आवंटन किया जाए। जिस पर अपर मुख्य सचिव एमएसएमई ने कहा कि स्थापित उद्योगों के विस्थापन के लिए भूखण्ड आवंटन में प्राथमिकता को दी जाएगी। उद्यमियों ने सिविक एजेंसी से नक्शा पास होने के बाद फायर या फैक्ट्री एक्ट में एनओसी लेने के लिए आ रही समस्याओं की जानकारी दी। जिस पर अधिकारियों ने कहा कि सभी विभागों का एक समायोजित नक्शा बना कर जमा व अनुमोदित कराने की व्यवस्था को जल्द ही लागू किया जाएगा। जिसके लिए एजेंसी नामित की गई है। इम्पेनल्ड आर्किटेक्ट से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद नक्शा पास हो जाएगा। उद्यमियों ने ओटीएस यानी एकमुस्त समाधान योजना लागू किए जाने की मांग की। जिस पर कहा गया कि ओटीएस को लागू करने का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है। उद्यमियों ने प्रत्येक जनपद में आयोजित होने वाली उद्योग बंधु की बैठक में आने वाली समस्याओं के त्वरित निवारण एवं मॉनिटरिंग के सुझाव दिए।


नोएडा में कम्प्लीशन सर्टिफिकेट की समस्याओं पर सख्त हुए मंत्री नन्दी, अवैध निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश

बैठक में उद्यमियों ने नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में कम्प्लीशन सर्टिफिकेट बनवाने में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की। उद्यमी जब कम्प्लीशन सर्टिफिकेट के लिए कागजात लगाता है तो बहुत से नियम बताए जाते हैं, कमी बताई जाती है। वहीं कुछ लोग अधिकारियों से सम्पर्क कर उसी उद्यमी के कम्प्लीशन सर्टिफिकेट को बनवा देते हैं। जिस पर मंत्री नन्दी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो लोग भी इस तरह का कार्य कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। कम्प्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने में लापरवाही न बरती जाए। लघु भारती के एक सदस्य ने सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से झोपड़ी बनाए जाने, बिजली का कनेक्शन लेने के साथ ही वहां मनमानी किए जाने की शिकायत की। जिस पर मंत्री नन्दी ने सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराए जाने और सम्बंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

मंत्री नन्दी ने कहा कि उद्यमी समाज का एक आदर्श नागरिक होता है तथा उसकी भूमिका केवल आर्थिक गतिविधियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी उसका महत्वपूर्ण योगदान है। उद्यमियों ने उद्योगों के विकास के लिए जो भी सुझाव दिए हैं, उस पर विचार कर अमल में लाया जाएगा।

बैठक में प्रमुख सचिव एमएसएमई शशि भूषण लाल सुशील, सीईओ यूपीसीडा डॉ. बलकार सिंह, सीईओ इन्वेस्ट यूपी विजय किरण आनन्द, एसीईओ इन्वेस्ट यूपी प्रेरणा शर्मा, एसीईओ श्रीमती गजल भारद्ववाज, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री अमित अग्रवाल, उद्यमी सूर्य प्रकाश, राकेश गर्ग, पवन सिंघल, लाडली प्रसाद, उमेश साव, अमिताभ सेठ आदि मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.