TN

TotaRam News

What's Hot

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

Table of Content

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के अंतर्गत प्रदेश भर के 71 कस्तूरबा विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को विभिन्न रोजगारपरक क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण देने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए सभी संबंधित जनपदों में बुनियादी तैयारियां तेजी से पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इस अभिनव पहल के अंतर्गत छात्राओं को हेल्थकेयर, आईटी-आईटीईएस (IT-ITeS), अपैरल (परिधान), मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और ग्रीन जॉब्स जैसे मांग आधारित आधुनिक क्षेत्रों में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्राओं को स्कूली स्तर से ही व्यावहारिक तकनीकी ज्ञान देकर उनके भीतर आत्मविश्वास जगाना तथा भविष्य में रोजगार या स्वयं का उद्यम स्थापित करने के योग्य बनाना है।

योगी सरकार बेटियों को शिक्षा के साथ स्वावलंबन और रोजगार से जोड़ने के लिए कृतसंकल्प: कपिल देव अग्रवाल

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ‘मिशन शक्ति’ और ‘कौशल विकास मिशन’ के समन्वय से बेटियों को स्वावलंबी, सशक्त और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। योगी सरकार की स्पष्ट सोच है कि हमारी बेटियों के हाथों में किताबों के साथ-साथ हुनर की ताकत भी होनी चाहिए, ताकि वे किसी पर निर्भर न रहकर अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।

प्रोजेक्ट प्रवीण के माध्यम से कस्तूरबा विद्यालयों की ग्रामीण एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को कक्षा स्तर पर ही इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप आधुनिक ट्रेड्स, कंप्यूटर तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रयास बालिकाओं के जीवन में युगांतकारी परिवर्तन लाएगा और प्रदेश के समग्र महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

कौशल विकास मिशन के निदेशक पुलकित खरे ने सभी संबंधित प्रशिक्षण प्रदाताओं और जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाइयों (DPMU) को समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण केंद्रों की स्वीकृति, छात्राओं का पंजीकरण और बैच निर्माण की प्रक्रिया अविलंब पूर्ण कर प्रत्येक दशा में 2 नवंबर 2026 तक प्रशिक्षण कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएं। मिशन पोर्टल पर केंद्र और बैच की मंजूरी के लिए आवेदन मिलने के बाद अधिकारियों को दो कार्यदिवस के भीतर निर्णय लेना अनिवार्य होगा।

छात्राओं को AI और सॉफ्ट स्किल्स की ट्रेनिंग, 300 घंटे का होगा कौशल विकास कार्यक्रम

प्रशिक्षण की अधिकतम अवधि 300 घंटे निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण शुरू होने के सात कार्यदिवस के भीतर छात्राओं को पाठ्य-पुस्तकें एवं शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके वितरण की फोटोग्राफ्स मिशन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

छात्राओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सॉफ्ट स्किल्स पर विशेष बल दिया जाएगा। संबंधित कोर्स के साथ पोर्टल पर उपलब्ध एआई कोर्स अथवा ‘युवा एआई फॉर ऑल’ अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाएगा। साथ ही व्यक्तित्व विकास और संवाद कौशल के लिए सॉफ्ट स्किल्स का अध्ययन भी कराया जाएगा।

प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत आगरा, अलीगढ़, बरेली, बदायूं, बुलंदशहर, चंदौली, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, हरदोई, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर, सोनभद्र, उन्नाव और वाराणसी सहित कई जनपदों के विद्यालय चयनित किए गए हैं।

प्रशिक्षण एनसीवीटी (NCVT) एवं एनएसक्यूएफ (NSQF) मानकों के अनुरूप संबंधित सेक्टर स्किल काउंसिल के पाठ्यक्रम पर आधारित होगा और प्रशिक्षण उपरांत मूल्यांकन भी काउंसिल द्वारा कराया जाएगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाइयां प्रत्येक 15 दिन में प्रशिक्षण केंद्रों व उपकरणों की स्थलीय जांच करेंगी। मिशन निदेशक ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय पर कक्षाएं शुरू न करने अथवा गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाली संस्थाओं के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.