TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU Lucknow में CRITI Khel और CRITI Kalpana 2026 का शुभारंभ

Table of Content

12 से अधिक विभागों की भागीदारी

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ( KGMU), लखनऊ के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग द्वारा Critical Care Medicine Research Foundation के सहयोग से आयोजित तीसरे वार्षिक “ CRITI खेल एवं CRITI कल्पना-2026″ का आज शुभारंभ प्रो. सोनिया नित्यानंद, कुलपति, केजीएमयू की उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर प्रो. अविनाश अग्रवाल, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, क्रिटिकल केयर मेडिसिन, प्रो. प्रेम राज, CMS ट्रॉमा, प्रो. पवित्रा रस्तोगी, आयोजन समिति के सदस्य तथा विभिन्न विभागों प्रतिभागी उपस्थित रहे। इस वर्ष के आयोजन में केजीएमयू के 12 से अधिक विभागों की सक्रिय भागीदारी है।

कैरम खेलकर KGMU कुलपति ने बढ़ाया स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने स्वयं कैरम खेल में भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उनकी इस सहभागिता से कार्यक्रम में विशेष उत्साह और उमंग का वातावरण बना। अपने संबोधन में प्रो. सोनिया नित्यानंद ने CRITI खेल एवं CRITI कल्पना के लगातार तीसरे वर्ष आयोजन के लिए क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग एवं पूरी आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का कार्य निरंतर दबाव और जिम्मेदारी से भरा होता है। ऐसे में खेल, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां तनाव कम करने, आपसी संवाद बढ़ाने और कार्यस्थल पर सौहार्दपूर्ण वातावरण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि क्रिटिकल केयर मूल रूप से टीमवर्क पर आधारित है, जिसमें चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियन, सहायक कर्मचारी और विभिन्न विशेषज्ञ एक साथ मिलकर मरीजों की देखभाल करते हैं। इस प्रकार के आयोजन कर्मचारियों को अपने नियमित कार्य से इतर एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने और समझने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे आपसी समन्वय, संवाद, टीम भावना एवं साथ मिलकर कार्य करने की भावना मजबूत होती है, जिसका सकारात्मक प्रभाव अंततः मरीजों की देखभाल और उपचार की गुणवत्ता पर भी पड़ता है।

CRITI खेल-कल्पना से KGMU में बढ़ेगा टीमवर्क और आपसी समन्वय

कुलपति ने सुझाव दिया कि आने वाले वर्षों में केजीएमयू के और अधिक विभागों को इस पहल से जोड़ा जाए, ताकि यह आयोजन पूरे विश्वविद्यालय के लिए एक व्यापक मंच बन सके। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सफलता की कामना की। इस आयोजन की विशेषता इसकी समावेशी भागीदारी है। इसमें केजीएमयू परिवार के विभिन्न स्तरों के कर्मचारी भाग ले रहे हैं-सफाई कर्मियों से लेकर नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियन, रेजिडेंट, फैकल्टी, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षों तक। इस पहल का उद्देश्य पद या विभाग की सीमाओं से परे सभी को एक साथ लाना और आपसी जुड़ाव की भावना को मजबूत करना है।

इस अवसर पर प्रो. अविनाश अग्रवाल, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, क्रिटिकल केयर मेडिसिन ने बताया कि यह इस पहल का तीसरां वर्ष है और प्रत्येक वर्ष विभागों के बीच सहयोग एवं सहभागिता में निरंतर वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि CRITI खेल एवं CRITI कल्पना ने विभिन्न विभागों के सदस्यों को एक-दूसरे के साथ अनौपचारिक रूप से संवाद करने, बेहतर संबंध विकसित करने और सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि बेहतर विभागीय समन्वय और आपसी संवाद का सकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य सेवाओं एवं मरीजों की देखभाल की गुणवत्ता पर भी पड़ता है।

खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की विविधता

CRITI खेल के अंतर्गत विभिन्न इनडोर एवं आउटडोर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें कैरम, शतरंज, लूडो, बैडमिंटन, क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, दौड़ एवं अन्य एथलेटिक प्रतियोगिताएं शामिल हैं। वहीं CRITI कल्पना के अंतर्गत प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इसमें एकल गायन, युगल गायन, वाद्य संगीत, एकल एवं समूह नृत्य, कविता, स्टैंड-अप कॉमेडी, पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग द्वारा इस पहल को तीन प्रमुख गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

आयुष मंत्रालय ने 3,100 से अधिक लोक शिकायतों का किया निपटारा

विशेष अभियान 6.0 में 3,134 में से 3,100 लोक शिकायतों का निपटारा, 99% रही समाधान दर डेस्क। आयुष मंत्रालय ने नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6.0 के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से नागरिक-केंद्रित शासन, कुशल प्रशासन और समय पर शिकायत निवारण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। यह अभियान...

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.