/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU के डॉ. सूर्यकान्त को मिला देवभूमि ओरेशन अवॉर्ड, पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन में योगदान के लिए सम्मानित

Table of Content

श्वसन चिकित्सा में योगदान की सराहना

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त को हाल ही में हुयी ’प्लमोनरी कानक्लेव कारबेट-2026’ के दौरान उत्तराखण्ड के जिम कॉर्बेट, उत्तराखण्ड में आयोजित साइंटिफिक कॉन्फ्रेंस में ’’देवभूमि ओरेशन अवॉर्ड’’ से सम्मानित किया गया। डा. सूर्यकान्त द्वारा दिये गये ओरेशन का विषय ’पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन’ था। ज्ञात रहे कि पल्मोरी रिहैबिलिटेशन एक नई विधा है जिसमें सांस के रोगियों को उपचार के साथ फेफडे़ और शरीर को कैसे मजबूत बनाया जाये इसके लिए काफी उपयोगी होती है। उ0प्र0 के पहले पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन केन्द्र की स्थापना रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू में डा0 सूर्यकान्त द्वारा की गयी है, जिसमें पूर्णतः निःशुल्क सुविधा प्रदान की जाती है और अब तक 3000 से अधिक रोगियों को इसका लाभ मिल चुका है। साथ ही डा. सूर्यकान्त ने भारत में पहली बार इस कार्य से सम्बंधित एक राष्ट्रीय संगठन पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन सोसाइटी की भी स्थापना की है, जिसके वे संस्थापक अध्यक्ष हैं।

डॉ. सूर्यकान्त ने सम्मान को KGMU की उपलब्धि बताया

डॉ. सूर्यकान्त को यह सम्मान रेस्पिरेटरी मेडिसिन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय एवं दीर्घकालिक योगदान, उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाओं, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा, उच्चस्तरीय शोध कार्य तथा प्रेरणादायी नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया। उनके द्वारा प्रस्तुत देवभूमि ओरेशन को सम्मेलन की प्रमुख वैज्ञानिक उपलब्धियों में शामिल किया गया, जिसने उपस्थित विशेषज्ञों को नवीन शोध, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा श्वसन रोगों के प्रभावी प्रबंधन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट एवं चिकित्सा विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे। डा0 सूर्यकान्त का यह 22वां ओरेशन अवार्ड है इससे पूर्व में भी चिकित्सा जगत के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 21 ओरेशन प्राप्त हो चुके है।

इस अवसर पर डॉ. सूर्यकान्त ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि केजीएमयू एवं उनके विभाग के सामूहिक प्रयासों की पहचान है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे श्वसन रोगों की रोकथाम, आधुनिक उपचार, अनुसंधान तथा जनजागरूकता के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे। विभाग के शिक्षकों, चिकित्सकों ने भी डॉ. सूर्यकान्त को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी उपलब्धियाँ संस्थान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाती रहेंगी।

डॉ. सूर्यकान्त विश्व के सर्वोच्च 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की श्रेणी में भी स्थान प्राप्त है। वह रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में विगत 30 वर्षों से चिकित्सा शिक्षक, 21 वर्षों से प्रोफेसर व 15 वर्षों से विभागाध्यक्ष के पद सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं एवं केजीएमयू की कार्य परिषद के सदस्य हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.