/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश-जापान संबंधों को नई मजबूती, 200 से ज्यादा जापानी CEO करेंगे यूपी का दौरा

Table of Content

यामानाशी प्रतिनिधिमंडल ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अगले महीने जापान के सबसे बड़े कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों में से एक की मेजबानी करने जा रहा है। जापान और यामानाशी प्रान्त के 200 से अधिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीओ) आगामी 19 अगस्त से शुरू होने वाले पांच दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश आएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य राज्य में निवेश संभावनाओं को तलाशने और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाना है।

इस प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए यामानाशी प्रान्त के 12 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने, यामानाशी सरकार के सलाहकार नरेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में, लखनऊ स्थित इन्वेस्ट यूपी कार्यालय का दौरा किया। यह यात्रा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालिया जापान यात्रा के बाद दोनों पक्षों के बीच हुए संवाद और समझौतों का महत्वपूर्ण विस्तार मानी जा रही है और इससे निवेश, औद्योगिक सहयोग तथा दीर्घकालिक साझेदारी को नई गति मिलने की उम्मीद है।

बैठक की अध्यक्षता अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC) दीपक कुमार ने की। इस अवसर पर इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी भी उपस्थित रहे।

दौरे के दौरान जापानी प्रतिनिधिमंडल की राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा अन्य हितधारकों के साथ और व्यवसाय-से-व्यवसाय (बी2बी) बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में विनिर्माण, हरित हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC), ऑटोमोबाइल, फूड प्रोसेसिंग, कौशल विकास तथा मानव संसाधन आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी। इस यात्रा के दौरान नए एमओयू (MoUs), लेटर ऑफ कम्फर्ट (LoCs) जारी होने तथा विभिन्न निवेश परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन का मार्ग भी प्रशस्त होने की संभावना है।

अपने दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से भी मुलाकात की। बैठक में उत्तर प्रदेश और यामानाशी के बीच पर्यटन एवं सांस्कृतिक सहयोग को और सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही आधुनिक पर्यटन अवस्थापना विकास, बेहतर कनेक्टिविटी तथा आतिथ्य एवं वेलनेस पर्यटन में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.