/ Jun 17, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में सुनीं सैकड़ों फरियादियों की शिकायतें

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय,7-कालीदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं सम्पूर्ण समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि “हर व्यक्ति की हर समस्या का हर सम्भव निदान सुनिश्चित किया जाएगा”। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए तथा समाधान ऐसा हो कि पीड़ित व्यक्ति को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जनता दर्शन के दौरान उप मुख्यमंत्री ने स्वयं आगे बढ़कर फरियादियों से संवाद स्थापित किया और एक-एक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने समस्यिओं के निस्तारण के बावत फतेहपुर, सीतापुर, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, शामली, बाराबंकी, लखीमपुर व अम्बेदकरनगर के जिलाधिकारी, प्रयागराज के पुलिस आयुक्त, रामपुर व कन्नौज के पुलिस अधीक्षक व शासन के उच्चाधिकारियो से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद, अवैध कब्जे, उत्पीड़न, दुर्घटनाओं, विद्युत, सड़क निर्माण, आवास आवंटन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए कहा कि किसी भी प्रकरण में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी। जहां आवश्यकता हो, वहां कठोर कार्रवाही भी सुनिश्चित की जाए।
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण हेतु जवाबदेही तय की जाए और कार्यवाही की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।
जनसुनवाई के दौरान महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों की समस्याओं को विशेष प्राथमिकता देते हुए उनके प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनता दर्शन कार्यक्रम में शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, लखीमपुर, उन्नाव, प्रयागराज, बदायुं, बागपत, फिरोजाबाद, श्रावस्ती, सीतापुर, इटावा, बस्ती, बलरामपुर, संतकबीरनगर, प्रतापगढ़, इटावा, पीलीभीत, सम्भल, बलरामपुर, औरैया, कानपुर देहात, अम्बेडकरनगर सहारनपुर, कुशीनगर सहित लगभग तीन दर्जन जिलों से आए लोगों ने भूमि पर कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, सड़क एवं बिजली आदि से संबंधित समस्याओं सहित अनेक समस्यायें रखी, जिन पर उप मुख्यमंत्री ने तत्परता दिखाते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाही के निर्देश दिए। निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो, जिससे आमजन में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भारतीय रेल की बड़ी मंजूरी: 755 करोड़ रुपये की चांपा–कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से बढ़ेगी कोयला ढुलाई क्षमता

Totaram.news. बढ़ते कोयला परिवहन, अतिरिक्त माल ढुलाई और नेटवर्क क्षमता में वृद्धि के लिए अत्यधिक इस्तेमाल होने वाले रेल गलियारे का आधुनिकीकरण और उसकी क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। भारत के कोयला-समृद्ध क्षेत्रों में रेलवे की क्षमता में सुधार करते हुए, भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) की 42 किलोमीटर लंबी...

लखनऊ में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर

लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, कासगंज और पीलीभीत रहे सबसे आगे लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के कर-कमलों से मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पुस्तकालय भवन में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी...

लखनऊ हजरतगंज दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन

हजरतगंज हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर भव्य भंडारा लखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के पावन अवसर पर माननीय कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री, उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही एवं शाही परिवार की ओर से एक भव्य एवं विशाल भंडारे का सफल आयोजन किया...

ऑपरेशन दृष्टि: रांची में भारतीय सेना और वायुसेना का मेगा आई सर्जरी कैंप शुरू, 200 से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

भारतीय सेना करेगी मुफ्त मोतियाबिंद और ग्लूकोमा सर्जरी रांची। ऑपरेशन दृष्टि के तहत एक बड़े स्वास्थ्य सेवा अभियान में, भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की एक विशेष नेत्र चिकित्सकीय टीम ने मिलिटरी हॉस्पिटल नमकुम, रांची में एक मेगा एडवांस्ड सर्जिकल आई कैंप शुरू किया है। यह कैंप 15-19 जून 2026 के बीच चल रहा है...

उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास को बढ़ावा: 8 जिलों की 33 पर्यटन परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा 31 मार्च, 2026 तक स्वीकृत परियोजनाओं पर शासनादेश जारी करते हुए अवस्थापना विकास की परियोजनाओं पर कार्रवाई शुरू करा दी गई है। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि सभी कार्य निर्धारित तिथि तक गुणवत्ता के साथ पूरा करायें। राज्य सरकार की प्राथमिकता आस्था के साथ विकास और पर्यटन सेक्टर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.