/ Jun 17, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

आस्था से जुड़े स्थलों के विकास से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा-जयवीर सिंह

Table of Content

लखनऊ। पर्यटन विभाग ने अयोध्या मंडल के अंतर्गत आने वाले बाराबंकी जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पर्यटन विकास के लिए राज्य योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 702 लाख रूपये की 10 परियोजनाएं स्वीकृत की है। इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सीएनडीएस कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है कि पर्यटन विकास संबंधी योजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करे। जिससे इसका लाभ समय से श्रद्धालुओं को मिल सके।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं सस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र- कुर्सी करौन्दी में स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 90 लाख रूपये, दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अलियाबाद में सर्वेश्वर महादेव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 55 लाख रूपये, हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ठाकुर राधाकृष्ण महाराज मंदिर हसवापुर मजरे खैरा कंनकू मंदिर का पर्यटन विकास के लिए 59 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि बाराबंकी के रामनगर विधानसभा क्षेत्र में स्थित कोटवाधाम जगजीवन दास मंदिर के लिए 150 लाख रूपये, बाराबंकी के आवासविकास कॉलोनी कोठी डीह स्थित स्वामी चेतना जी महाराज शिवा योगपीठ योग आश्रम का पर्यटन विकास के लिए 86 लाख रूपये, जैदपुर ब्लॉक् मसौली में ज्वालामुखी मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 70 लाख रूपये, हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जलालपुर में स्थित नैपुरा घाट गोमती नदी के घाट के ऊपर मंदिर के प्रांगढ में इंटरलॉकिंग के लिए 48 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
जयवीर सिंह ने बताया कि कुर्सी विकासखण्ड फतेहपुर के ग्राम गौरा सैलक में गंगापुर घाट सुमली नदी के किनारे बहुउद्देशीय स्थापना सुविधाओं के लिए 48 लाख रूपये, रामनगर कालभैरव मंदिर श्रीनाथ बाबा स्थित ग्राम शहादगंज मजरेलालपुर, बाराबंकी में पर्यटन विकास के लिए 48 लाख रूपये तथा हैदरगढ़ के ग्राम बेहटा स्थित बाबा टीकाराम तीर्थ स्थल पर बहुउद्देशीय स्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 48 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में विरासत से जुड़े आस्था स्थलों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश की गौरवशाली मान्यताएं तथा धरोहरों का सौंदर्यीकरण करा कर श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाएं सृजित करना है। आस्था के इन प्राचीन स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं सुलभ होने से श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भारतीय रेल की बड़ी मंजूरी: 755 करोड़ रुपये की चांपा–कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से बढ़ेगी कोयला ढुलाई क्षमता

Totaram.news. बढ़ते कोयला परिवहन, अतिरिक्त माल ढुलाई और नेटवर्क क्षमता में वृद्धि के लिए अत्यधिक इस्तेमाल होने वाले रेल गलियारे का आधुनिकीकरण और उसकी क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। भारत के कोयला-समृद्ध क्षेत्रों में रेलवे की क्षमता में सुधार करते हुए, भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) की 42 किलोमीटर लंबी...

लखनऊ में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर

लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, कासगंज और पीलीभीत रहे सबसे आगे लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के कर-कमलों से मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पुस्तकालय भवन में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी...

लखनऊ हजरतगंज दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन

हजरतगंज हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर भव्य भंडारा लखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के पावन अवसर पर माननीय कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री, उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही एवं शाही परिवार की ओर से एक भव्य एवं विशाल भंडारे का सफल आयोजन किया...

ऑपरेशन दृष्टि: रांची में भारतीय सेना और वायुसेना का मेगा आई सर्जरी कैंप शुरू, 200 से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

भारतीय सेना करेगी मुफ्त मोतियाबिंद और ग्लूकोमा सर्जरी रांची। ऑपरेशन दृष्टि के तहत एक बड़े स्वास्थ्य सेवा अभियान में, भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की एक विशेष नेत्र चिकित्सकीय टीम ने मिलिटरी हॉस्पिटल नमकुम, रांची में एक मेगा एडवांस्ड सर्जिकल आई कैंप शुरू किया है। यह कैंप 15-19 जून 2026 के बीच चल रहा है...

उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास को बढ़ावा: 8 जिलों की 33 पर्यटन परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा 31 मार्च, 2026 तक स्वीकृत परियोजनाओं पर शासनादेश जारी करते हुए अवस्थापना विकास की परियोजनाओं पर कार्रवाई शुरू करा दी गई है। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि सभी कार्य निर्धारित तिथि तक गुणवत्ता के साथ पूरा करायें। राज्य सरकार की प्राथमिकता आस्था के साथ विकास और पर्यटन सेक्टर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.