TN

TotaRam News

What's Hot

ए के शर्मा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर किया संवाद

Table of Content

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने भदोही भ्रमण के दौरान आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में औराई ब्लॉक सभागार में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने महिला जनआक्रोश मार्च में भी सहभागिता करते हुए महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियानों ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल को पारित कराने के लिए गंभीर प्रयास किए गए, किंतु विपक्ष के असहयोगात्मक रवैये के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह महत्वपूर्ण विधेयक अवश्य पारित होगा और महिलाओं की भागीदारी को नई मजबूती मिलेगी।


मंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विपक्ष का रवैया निराशाजनक रहा है, जिससे जनसामान्य में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिसके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस दौरान सांसद विनोद बिंद सहित विधायकगण एवं महिला जनप्रतिनिधियों ने भी कड़े शब्दों में विपक्ष की निंदा की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी सांसद विनोद बिंद, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, कार्यक्रम की संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष प्रियंका जायसवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख पूनम मौर्या,कार्यकारिणी समिति सदस्य रेनू पांडे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थिति रही।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईएएस रिंकू सिंह ने वापस लिया इस्तीफा

लखनऊ। यूपी कॉडर के 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपना तकनीकी त्यागपत्र वापस ले लिया है। काम न मिलने से नाराज रिंकू सिंह राही ने अपने तकनीकी त्यागपत्र में खुद को समाज कल्याण अधिकारी के पद पर वापस भेजे जाने की मांग भी की थी। वे अभी राजस्व परिषद से संबद्ध...

पीयूष गोयल ने निर्यात बढ़ाने पर बैठक की अध्यक्षता की

डेस्क। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 27 अप्रैल, 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में निर्यात संवर्धन परिषदों (ईपीसी) और उद्योग संघों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में बदलते वैश्विक व्यापार परिदृश्य के संदर्भ में भारत के निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने से जुड़ी रणनीतियों पर...

नीति आयोग ने डीपीआई@2047 प्रारूप प्रस्तुत किया, समावेशी विकास पर जोर

डेस्क। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के नियम बदल रहे हैं। वर्तमान में लाभ केवल नवाचार से ही नहीं अपितु यह तेजी से विभिन्न क्षेत्रों, संस्थानों और पारिस्थितिकी तंत्रों में नवाचार को जोड़ने और फिर उसे व्यापक जनसमूह तक पहुंचाने की क्षमता पर निर्भर करता है। इस नए परिदृश्य में डिजिटल रेल का महत्व पहले...

एनएचआरसी ने 21 राज्यों और दिल्ली को लू से बचाव के लिए पहले से कार्रवाई के निर्देश दिए

डेस्क। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 21 राज्यों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र- दिल्ली में देश में भीषण गर्मी के दौरान प्रभावित होने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पहले से ही कार्रवाई करने और राहत संबंधी उपाय लागू करने को कहा है। ये राज्य आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक,...

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, लोनीकटरा थाना क्षेत्र में ललई खेड़ा निवासी उदयराज (42) अपने रिश्तेदार वासुदेव (40), निवासी निजामपुर, थाना गोसाईंगंज (लखनऊ) के साथ बाइक से मंगलपुर स्थित...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.