TN

TotaRam News

What's Hot

काकोरी में एलडीए टीम पर हमला: आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच शुरू

Table of Content

अवैध निर्माण की जांच के दौरान काकोरी में एलडीए टीम पर हमला

लखनऊ। काकोरी में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए निरीक्षण करने गयी एलडीए की टीम पर निर्माणकर्ता व उसके साथियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। इस मामले में पीड़ित कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ काकोरी थाने में एफ0आई0आर0 दर्ज करायी है।
प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि निराली व अन्य द्वारा काकोरी में मोहान रोड पर शिवरी चौराहे के पास लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यावसायिक कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे उक्त अवैध निर्माण के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए 13 अप्रैल को सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे। जिसके अनुपालन में दिनांक-24 अप्रैल को प्रवर्तन टीम द्वारा निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स को सील कर दिया गया था। साथ ही प्रश्नगत स्थल की निगरानी के सम्बंध में काकोरी पुलिस को पत्र भी भेजा गया था।
जोनल अधिकारी ने बताया कि प्रवर्तन जोन-3 में तैनात सुपरवाइजर प्रदीप कुमार व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पियूष गुरूवार दोपहर क्षेत्र में सील भवनों का निरीक्षण करने गये थे। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा उक्त अवैध निर्माण की फोटोग्राफ ली जा रही थी। तभी निर्माणकर्ता के पक्ष से निराले, यशू, राहुल, शिवधर्म समेत अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने प्रदीप व पियूष को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की और दोबारा क्षेत्र में आने पर पुनः हमले की धमकी दी। उक्त प्रकरण में उपाध्यक्ष महोदय द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये गये थे। जिस पर पीड़ित कर्मचारी प्रदीप एवं पियूष ने हमलावरों के खिलाफ काकोरी थाने में एफ0आई0आर0 दर्ज करायी है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Rural Tourism: योगी सरकार की एग्री रूरल और गंगेग्राम टूरिज्म योजना से गांवों में बढ़ेगा रोजगार

योगी सरकार ग्रामीण पर्यटन, होम-स्टे और रोजगार को दे रही बढ़ावा लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की घोषणाओं के अनुरूप पर्यटन विभाग द्वारा एग्री रूरल एवं गंगेग्राम रूरल टूरिज्म परियोजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के चयनित ग्रामों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति,...

UP Excise Minister Nitin Agarwal: त्योहारों से पहले अवैध शराब और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) में 15,809.25 करोड़ रुपए मिला राज लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कहीं पर भी मदिरा से होने वाली जनहानि की...

UP Technical Education Scheme 2026: तकनीकी डिप्लोमा युवाओं को बाट-माप मरम्मत कार्यशाला के लिए 50 हजार रुपये तक सहायता

योगी सरकार ने तकनीकी युवाओं के लिए खोले स्वरोजगार के नए द्वार लखनऊ। प्रदेश के तकनीकी डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल ने मंगलवार को ‘बाट-माप उपकरणों के मरम्मत...

UP Polytechnic MoU with Adani Skills: पॉलीटेक्निक संस्थान बनेंगे इंडस्ट्री रेडी टैलेंट हब, युवाओं को मिलेगा रोजगार

इंडस्ट्री रेडी स्किल्स और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे लखनऊ। प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल की उपस्थिति में मंगलवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में प्राविधिक शिक्षा विभाग...

UP Animal Husbandry Department Action: प्रयागराज के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित, जानें पूरा मामला

प्रयागराज मंडल के पशुपालन विभाग के अपर निदेशक पर हुई कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर प्रयागराज मण्डल में तैनात पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, डा0 अनिल कुमार को पशु चिकित्सालय, चाका प्रयागराज को आवंटित बहुउद्देशीय सचल राजकीय वाहन का स्वयं के उपयोग हेतु नियमविरूद्ध अधिग्रहण करने, अनुशासनहीनता,...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.