/ Oct 17, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश बना टेक्सटाइल निवेश का नया केंद्र, भारत टेक्स-2026 में सरकार ने पेश की विकास की योजना

Table of Content

पीएम मित्र पार्क और नए टेक्सटाइल पार्कों से तैयार हो रहा विश्वस्तरीय इकोसिस्टम

नई दिल्ली / लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के सबसे आकर्षक टेक्सटाइल निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा है। उद्योग-अनुकूल नीतियां, पारदर्शी प्रोत्साहन व्यवस्था और आधुनिक औद्योगिक अवसंरचना के बल पर प्रदेश टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। इसी विजन को राष्ट्रीय और वैश्विक निवेशकों के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स-2026 में उत्तर प्रदेश सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मंत्री राकेश सचान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सदियों से समृद्ध हथकरघा परंपरा का केंद्र रहा है। प्रदेश के लगभग 1.91 लाख हथकरघा बुनकर अपनी कला और कौशल से देश-विदेश में पहचान बना रहे हैं। बनारसी साड़ी, लखनऊ की चिकनकारी, भदोही के कालीन, सीतापुर की दरी, मेरठ और बागपत के होम टेक्सटाइल उत्पाद आज वैश्विक बाजार में उत्तर प्रदेश की पहचान बने हुए हैं।

बनारसी सिल्क और चिकनकारी को मिलेगी वैश्विक पहचान

उन्होंने कहा कि पारंपरिक उत्पादों के साथ तकनीकी वस्त्रों और आधुनिक गारमेंटिंग क्षेत्र में भी प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग पॉलिसी-2022 के माध्यम से निवेशकों को आकर्षक प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। सरकार बुनकरों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हजारों बुनकरों को बिजली बिल पर सब्सिडी, उत्कृष्ट बुनकरों को संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार और भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएचटी), वाराणसी के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क की स्थापना से वस्त्र उद्योग को नई गति मिलेगी।

स्टांप, शुल्क एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की समृद्ध वस्त्र परंपरा आज आधुनिक औद्योगिक नीतियों के साथ नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है। वाराणसी की बनारसी सिल्क साड़ी, भदोही एवं मिर्जापुर के कालीन तथा लखनऊ की चिकनकारी जैसी शिल्प विरासत प्रदेश की सांस्कृतिक और आर्थिक शक्ति है, जिसे योगी सरकार वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

UP Textile Policy-2022 से निवेशकों का बढ़ा भरोसा

आयुक्त एवं निदेशक, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के. विजयेंद्र पांडियन ने स्वागत संबोधन दिया तथा उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग नीति-2022 और निवेश संभावनाओं पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इन्वेस्ट यूपी की अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रेरणा शर्मा ने निवेश प्रोत्साहन नीतियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया, जबकि प्रमुख सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अनिल कुमार सागर ने सरकार की औद्योगिक प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उद्योगपति ललित ठकराल तथा रजत जयपुरिया ने उत्तर प्रदेश में निवेश के अपने सकारात्मक अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग नीति-2022 के अंतर्गत लाभान्वित चार औद्योगिक इकाइयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट तथा चार अन्य इकाइयों को वित्तीय सहायता के चेक वितरित किए गए। यह प्रमाण है कि योगी सरकार केवल निवेश आमंत्रित नहीं कर रही, बल्कि उद्योगों को समयबद्ध प्रोत्साहन देकर निवेशकों का विश्वास भी मजबूत कर रही है।

भारत मंडपम के हॉल-11 में स्थापित उत्तर प्रदेश पवेलियन में प्रदेश के विभिन्न वस्त्र उत्पादों, टेक्सटाइल नीति, पीएम मित्र पार्क तथा उद्योगों को उपलब्ध सुविधाओं का प्रदर्शन किया गया। प्रदेश सरकार की स्पष्ट नीति है कि उत्तर प्रदेश को केवल पारंपरिक हस्तकरघा केंद्र नहीं, बल्कि निवेश, विनिर्माण, निर्यात और रोजगार का राष्ट्रीय ग्रोथ इंजन बनाया जाए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.