TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस 2026 पर श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Table of Content

ई-श्रम व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी

लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के’ अभियान के अंतर्गत 05 जून से 21 जून 2026 के मध्य, प्रदेश में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 16.06.2026 को कार्यालय स्थित सभागार में विज्ञान फाउण्डेशन की सहभागिता में अंतर्राष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला घरेलू कामगार उपस्थित रहीं तथा कार्यालय स्तर से शिप्रा चतुर्वेदी, सहायक श्रमायुक्त, राम कुमार, शक्ति राय, पल्लवी सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस पर कार्यशाला: असंगठित कर्मकारों को जागरूक करने के उद्देश्य से यू0पी0 प्रेस क्लब, हजरतगंज में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रमोद पटेल, महामंत्री, टी0यू0सी0आई0, असंगठित कर्मकार एन0जी0ओ0, फरीदा जलीस, अध्यक्ष सेवा संस्था, सिस्टर फ्रान्सिसका, कॉर्डिनेटर, घरेलू कामगार, अरूण कुमार पाण्डेय, राकेश कुमार पाल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यशाला में उपस्थित रहे। कार्यशाला में सामाजिक सुरक्षा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी।

स्वास्थ्य परीक्षण कैंप: सामुदायिक मिलन केन्द्र पंचायत भवन, महुरा खुर्द, गोसाईंगंज, लखनऊ में श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कैंप का आयोजन किया गया। पंजीयन शिविर: उक्त के अतिरिक्त पंकज कुमार शुक्ला, श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा चौक, लखनऊ में असंगठित क्षेत्र के पात्र श्रमिकों का पंजीयन, ई-श्रम व प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM), लघु व्यापारी मानधन योजना (NPS-Trader) के अंतर्गत असंगठित कर्मकारों एवं लघु व्यापारियों के पंजीयन हेतु शिविर का आयोजन किया गया।

अपर श्रमायुक्त, लखनऊ कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को श्रमिकों तक पहुंचाना तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है। घरेलू कामगारों को सम्मान एवं अधिकार दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.