/ Jun 16, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने जारी की वार्षिक रिपोर्ट 2020-2025, लखनऊ में हुआ विमोचन

Table of Content

ओबीसी कल्याण कार्यों का विवरण शामिल

लखनऊ। अध्यक्ष राजेश वर्मा उ0प्र0 राज्य पिछड़ा आयोग की अध्यक्षता में लखनऊ स्थित इन्दिरा भवन में उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग आयोग की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। राजेश वर्मा ने आयोग के समस्त सदस्यों से आह्वान किया कि वह प्रत्येक ग्राम व ज़िला स्तर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा इकाई के साथ समन्वय स्थापित कर साकारात्मक दृष्टिकोण के साथ संगोष्ठी एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित करें। पिछड़ा वर्ग आयोग के द्वारा कराये गये कार्याें का समुचित प्रचार-प्रसार हेतु संबंधित को निर्देश भी दिये गये। बैठक में आयोग अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली सहित आयोग ने सदस्यगण की उपस्थिति में भविष्य की कार्य योजना तैयार कर तथा आयोग की अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराने हेतु भेंट करने की भी बात कही।

बैठक में कहार एवं कश्यप जातियों के साथ धीवर जाति को भी एक ही क्रमांक पर रखे जाने की कार्यवाही अपूर्ण होने के कारण अभी यह प्रकरण विचाराधीन है। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2018 में आरक्षित वर्ग की पिछड़ी जाति को अर्हक अंक 05 प्रतिशत की छूट पर सर्व-सहमति व्यक्त कर संस्तुति के अनुपालन हेतु शासन को पत्र-प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।

अध्यक्ष द्वारा मासिक समीक्षा बैठक से पूर्व आयोग की वार्षिक रिपोर्ट पुस्तिका (वर्ष 2020 से 2025 तक) का विमोचन भी किया गया। इस पुस्तिका में वर्ष 2020 से 2025 तक आयोग द्वारा किये गए कार्याें का संक्षिप्त विवरण के साथ आयोग की भूमिका, इसके विभिन्न प्रकोष्ठ एवं उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग से सम्बन्धित महत्वपूर्ण शासनादेशों को सम्मिलित किया गया हैं जिससे इसकी उपयोगिता में और अधिक बढ़ोत्तरी हुई है। बैठक में अन्य पिछड़े वर्गों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं एवं अन्य पिछड़े वर्गों के उत्थान एवं विकास से संबधित विभिन्न योजनाओं का लाभ अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों को शत-प्रतिशत मिले, इस विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।

उ0प्र0 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने आयोग के समक्ष यह विषय उठाया कि सुनवाई के समय सक्षम अधिकारी उपस्थित नहीं होते हैं, जिससे कार्यक्रम को अनुमानित सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है। अतः इस मामले में शासन को पत्र प्रेषित कर अवगत कराने की बात कही गयी। ग्राम व ज़िला स्तर पर बैठक में ज़िले के अन्य विभागों/कार्यालयों के उच्चाधिकारियों की उपस्थिति को सुनिश्चित कैसे किया जाए ताकि जनसुनवायी एवं संगोष्ठी की कार्यवाही बाधित न हो तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके। उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सचिव मनोज कुमार सागर ने आयोग से प्राप्त समस्त निर्देंशों पर समुचित कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भारतीय रेल की बड़ी मंजूरी: 755 करोड़ रुपये की चांपा–कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से बढ़ेगी कोयला ढुलाई क्षमता

Totaram.news. बढ़ते कोयला परिवहन, अतिरिक्त माल ढुलाई और नेटवर्क क्षमता में वृद्धि के लिए अत्यधिक इस्तेमाल होने वाले रेल गलियारे का आधुनिकीकरण और उसकी क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। भारत के कोयला-समृद्ध क्षेत्रों में रेलवे की क्षमता में सुधार करते हुए, भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) की 42 किलोमीटर लंबी...

लखनऊ में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर

लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, कासगंज और पीलीभीत रहे सबसे आगे लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के कर-कमलों से मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पुस्तकालय भवन में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी...

लखनऊ हजरतगंज दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन

हजरतगंज हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर भव्य भंडारा लखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के पावन अवसर पर माननीय कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री, उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही एवं शाही परिवार की ओर से एक भव्य एवं विशाल भंडारे का सफल आयोजन किया...

ऑपरेशन दृष्टि: रांची में भारतीय सेना और वायुसेना का मेगा आई सर्जरी कैंप शुरू, 200 से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

भारतीय सेना करेगी मुफ्त मोतियाबिंद और ग्लूकोमा सर्जरी रांची। ऑपरेशन दृष्टि के तहत एक बड़े स्वास्थ्य सेवा अभियान में, भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की एक विशेष नेत्र चिकित्सकीय टीम ने मिलिटरी हॉस्पिटल नमकुम, रांची में एक मेगा एडवांस्ड सर्जिकल आई कैंप शुरू किया है। यह कैंप 15-19 जून 2026 के बीच चल रहा है...

उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास को बढ़ावा: 8 जिलों की 33 पर्यटन परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा 31 मार्च, 2026 तक स्वीकृत परियोजनाओं पर शासनादेश जारी करते हुए अवस्थापना विकास की परियोजनाओं पर कार्रवाई शुरू करा दी गई है। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि सभी कार्य निर्धारित तिथि तक गुणवत्ता के साथ पूरा करायें। राज्य सरकार की प्राथमिकता आस्था के साथ विकास और पर्यटन सेक्टर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.