TN

TotaRam News

What's Hot

सेल के स्वदेशी स्पेशल स्टील से आईए`नएस तारागिरी को मिली मज़बूती

Table of Content

डेस्क। इस्पात मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी स्टील उत्पादक महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने नीलगिरी-श्रेणी (प्रोजेक्ट 17A) के चौथे स्टील्थ फ्रिगेट, आईएनएस तारागिरी (INS Taragiri) को भारतीय नौसेना में शामिल किए जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस युद्धपोत को 03 अप्रैल, 2026 को नौसेना में शामिल किया गया।


इस युद्धपोत का निर्माण मझगाँव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा किया गया है, जिसमें सेल द्वारा आपूर्ति किए गए लगभग 4,000 टन विशेष ग्रेड के स्टील प्लेटों की पूरी ज़रूरत का उपयोग किया गया है। इस विशेष इस्पात का उत्पादन सेल के बोकारो, भिलाई और राउरकेला स्थित एकीकृत इस्पात संयंत्रों में किया गया है, जो कंपनी की उन्नत धातुकर्म क्षमताओं और निरंतर गुणवत्ता मानकों को प्रदर्शित करता है।
सेल भारत के रक्षा स्वदेशीकरण प्रयासों में प्रमुख रूप से अपनी भूमिका निभा रहा है और सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ मिशन को लगातार मजबूती प्रदान कर रहा है। कंपनी ने इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण नौसैनिक प्लेटफार्मों के लिए स्पेशल स्टील की आपूर्ति की है, जिसमें स्वदेशी विमान वाहक आईएनएस विक्रांत और प्रोजेक्ट 17A श्रेणी के पहले तीन जहाज—आईएनएस नीलगिरी, आईएनएस हिमगिरि और आईएनएस उदयगिरि शामिल हैं।
आईएनएस तारागिरी का नौसेना में शामिल होना रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता का एक बड़ा प्रमाण है और यह दिखाता है कि देश की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में घरेलू इस्पात उद्योग का कितना बड़ा योगदान है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

पवित्र प्रदर्शनी के प्रारंभिक दो दिनों में 11,969 अनुयायी टीजीएल मठ पहुंचे डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में थुबचोग गत्सेल लिंग (टीजीएल) मठ (लोअर गोम्पा) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पवित्र प्रदर्शनी के अवसर पर हजारों अनुयायियों को भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। प्रदर्शनी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

भगवान श्रीकृष्ण का संस्कृत श्लोक किया साझा डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी के लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। भगवान श्री कृष्ण...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

बरपार गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री ने परिजनों को बंधाया ढांढस संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के पूर्व सांसद एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री उनके पैतृक गांव बरपार पहुंचे और दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर...

आईएनएस सूरत ओमान के मस्कट पहुंचा

भारत-ओमान की मजबूत समुद्री साझेदारी को मजबूती डेस्क। भारतीय नौसैन्य पोत आईएनएस सूरत 8 नवंबर, 2026 को भारत और ओमान की रॉयल नेवी के द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ (समुद्री समीर) के 15वें संस्करण में भाग लेने के लिए ओमान के मस्कट पहुंचा। इस अभ्यास के बाद दोनों देशों की नौसेनाओं की समन्वित गश्त...

जमघट पर अयोध्या के आसमान में फिर साकार हुई रामायण, 2100 ड्रोन ने बिखेरी छटा

अयोध्यावासियों ने 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए आसमान में देखी रामायण की भव्य झलक अयोध्या। दीपोत्सव की रौनक के बाद जमघट के मौके पर सोमवार की शाम अयोध्या के आसमान में एक बार फिर तकनीक और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्यावासियों के लिए 2100 स्वदेशी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.