TN

TotaRam News

What's Hot

Indian Navy News: भारतीय नौसेना 20 जुलाई से कोच्चि में Operation Southern Readiness 26-2 आयोजित करेगी

Table of Content

40+ देशों के नौसैनिक अधिकारी होंगे शामिल

डेस्क। भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई, 2026 तक दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2 की मेजबानी करेगी। चार-दिवसीय बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संयुक्त समुद्री बल (सीएमएफ) के साथ साझेदारी में भारतीय नौसेना के नेतृत्व वाली संयुक्त कार्य बल 154 (सीटीएफ 154), जो संयुक्त समुद्री बल का समर्पित प्रशिक्षण कार्य बल है, के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन में संयुक्त समुद्री बल भागीदार देशों के कर्मियों को पेशेवर समुद्री सुरक्षा प्रशिक्षण, व्यावहारिक अनुभव और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान के लिए एक साथ लाया जाएगा। 40 से अधिक देशों की बहुराष्ट्रीय समुद्री साझेदारी संयुक्त समुद्री बल के साथ अपने जुड़ाव के माध्यम से, भारतीय नौसेना क्षेत्रीय क्षमता निर्माण और सामूहिक समुद्री सुरक्षा में अपना योगदान जारी रखे हुए है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कक्षा निर्देश, सिम्युलेटर-आधारित प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव शामिल होंगे। सत्रों में समुद्री कानून, समुद्री क्षेत्र जागरूकता और सूचना साझाकरण, मादक पदार्थों की रोकथाम, बल सुरक्षा, असममित खतरे और समुद्री मानवरहित प्रणालियां जैसे क्षेत्र शामिल होंगे। प्रतिभागियों को क्षति नियंत्रण और अग्निशमन, समुद्री संचार, समुद्र में उत्तरजीविता, जहाज पर चढ़ने की प्रक्रिया और भारतीय नौसेना के जहाजों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2 के तहत भारतीय नौसेना के आधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना, अत्याधुनिक सिमुलेटर, उन्नत शिक्षण पद्धतियों और पेशेवर विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया जाएगा। सैद्धांतिक निर्देशों को व्यावहारिक अनुप्रयोग के साथ एकीकृत करने का उद्देश्य सहभागी देशों के बीच अंतरसंचालनीयता, पेशेवर समझ और सहयोग को बढ़ाना है।

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आयोजित इस अभ्यास सत्र से बहुराष्ट्रीय समुद्री प्रशिक्षण में भारतीय नौसेना के बढ़ते योगदान को बल मिलता है। यह दक्षिणी नौसेना कमान की एक प्रमुख प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भूमिका को भी उजागर करता है और पेशेवर समुद्री प्रशिक्षण के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में भारतीय नौसेना की स्थिति को मजबूत करता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यूपी मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना: किसानों के बच्चों को अब सालाना ₹60,000, छात्रवृत्ति सीटें दोगुनी

कृषि विश्वविद्यालय में 90 और महाविद्यालय में 30 विद्यार्थियों को सालाना ₹60 हजार की छात्रवृत्ति लखनऊ। प्रदेश सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए कृषि शिक्षा में छात्रवृत्ति की निर्धारित सीटें दोगुनी कर दी हैं। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अब प्रत्येक कृषि विश्वविद्यालय...

राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा 19-20 अक्टूबर को, दुशान्बे में 25वीं SCO बैठक में लेंगे हिस्सा

व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सहयोग पर होगी चर्चा डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे का दौरा करेंगे। इस दौरान वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी) की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सम्मेलन में एससीओ सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग...

विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण ‘विंध्य त्रिकोण’ तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब...

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.