TN

TotaRam News

What's Hot

भारतीय नौसेना ने कोच्चि में MT Olympic Life ऑयल टैंकर से बिना फटे मिसाइल वॉरहेड को सुरक्षित निकाला

Table of Content

Totaram.news. भारतीय नौसेना ने कच्चे तेल के टैंकर ‘एमटी ओलंपिक लाइफ’ से बिना फटे मिसाइल वॉरहेड को सुरक्षित रूप से निकालने का जटिल और संवेदनशील अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया है। मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले इस टैंकर में कोई भी भारतीय नागरिक सवार नहीं था। यह पोत संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह से कोच्चि के लिए रवाना हुआ था, लेकिन 26 मई, 2026 को ओमान के तट के पास इसके ढांचे में विस्फोट की घटना सामने आई।

कोच्चि की ओर बढ़ रहे पोत से बिना फटे विस्फोटक सामग्री मौजूद होने की सूचना दी गई थी। ‘इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर–इंडियन ओशन रीजन’ (आईएफसी-आईओआर) से सूचना प्राप्त होने के बाद भारतीय नौसेना ने समन्वित कार्रवाई शुरू की। कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान ने विस्तृत जांच के लिए विशेष ‘एक्सप्लोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल’ (ईओडी) टीम तैनात की। जांच के दौरान दल ने पुष्टि की कि एक प्रोजेक्टाइल जहाज के ढांचे को भेदते हुए कई संरचनात्मक हिस्सों से होकर गुजर गया था और अंततः एक ईंधन टैंक के भीतर फंस गया था।

ईओडी टीम ने फ्यूल स्टोरेज कम्पार्टमेंट में बिना फटे मिसाइल वॉरहेड की मौजूदगी से उत्पन्न संभावित खतरे को देखते हुए जहाज, उसके चालक दल और आसपास के बंदरगाह ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक एवं चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की।ईओडी टीम ने सुरक्षा संबंधी सभी निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उन्नत डायग्नोस्टिक तकनीकों की मदद से वॉरहेड के विस्फोटक तंत्र की पहचान की और उसे निष्क्रिय किया। इसके बाद वॉरहेड तथा उससे जुड़े मलबे को सुरक्षित रूप से हटा लिया गया।

बरामद किए गए गोला-बारूद को सुरक्षित रखने और उसकी विस्तृत जांच के लिए एक सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। लंबे समय तक चले इस सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध एवं सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए उच्च-जोखिम वाले अभियान ने विस्फोटक सामग्री को निष्क्रिय करने में भारतीय नौसेना की विशेषज्ञता, उसकी उन्नत तकनीकी क्षमता तथा समुद्री क्षेत्र की जटिल आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय को रेखांकित किया है।

समुद्र में किसी भी आपात स्थिति के दौरान भारतीय नौसेना की त्वरित व पेशेवर कार्रवाई एक जिम्मेदार समुद्री शक्ति के रूप में उसकी भूमिका को पुनः स्थापित करती है, फिर चाहे चालक दल किसी भी देश का हो या जहाज का स्वामित्व किसी के पास हो। वैश्विक समुद्री सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता उसे क्षेत्र में एक विश्वसनीय और पसंदीदा सुरक्षा साझेदार के रूप में स्थापित करती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यूपी मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना: किसानों के बच्चों को अब सालाना ₹60,000, छात्रवृत्ति सीटें दोगुनी

कृषि विश्वविद्यालय में 90 और महाविद्यालय में 30 विद्यार्थियों को सालाना ₹60 हजार की छात्रवृत्ति लखनऊ। प्रदेश सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए कृषि शिक्षा में छात्रवृत्ति की निर्धारित सीटें दोगुनी कर दी हैं। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अब प्रत्येक कृषि विश्वविद्यालय...

राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा 19-20 अक्टूबर को, दुशान्बे में 25वीं SCO बैठक में लेंगे हिस्सा

व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सहयोग पर होगी चर्चा डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे का दौरा करेंगे। इस दौरान वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी) की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सम्मेलन में एससीओ सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग...

विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण ‘विंध्य त्रिकोण’ तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब...

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.