TN

TotaRam News

What's Hot

आज भारत से पश्चिम एशिया के लिए 50 उड़ानों का संचालन करेगा विमानन क्षेत्र

Table of Content

डेस्क। नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि वह पश्चिम एशिया में उत्पन्न स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है, जो भारत व पश्चिम एशिया के बीच हवाई यात्रा को प्रभावित कर रही है। यात्रियों की सुरक्षा और सुचारू उड़ान संचालन सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइंस वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक परिचालन बदलाव कर रही हैं। 7 मार्च, 2026 के यात्री आवागमन के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत की विमानन कंपनियों द्वारा संचालित कुल 51 उड़ानें इस क्षेत्र से भारत पहुंचीं जिनमें 8,175 यात्री सवार थे। 8 मार्च 2026 को एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा ने दुबई, अबू धाबी, रस अल खैमाह, फुजैरा, मस्कट और जेद्दा जैसे क्षेत्रीय हवाई अड्डों से परिचालन व्यवहार्यता और तत्काल प्रभावी परिस्थितियों के आधार पर 49 आगमन उड़ानों का संचालन करने की योजना बनाई। वर्तमान स्थिति के अनुसार, भारत की विमानन कंपनियां 9 मार्च 2026 के लिए 50 उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही हैं। इसके अलावा, भारतीय एयरलाइंस क्षेत्र के अन्य हवाई अड्डों पर जमीनी स्थिति का लगातार आकलन कर रही हैं ताकि इन स्थानों से भारतीय एयरलाइंस द्वारा अधिक उड़ानें संचालित की जा सकें। नागर विमानन मंत्रालय एयरलाइंस और अन्य संबंधित हितधारकों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है। टिकटों की कीमतें उचित स्तर पर बनी रहें और इस दौरान उनमें अनावश्यक बढ़ोतरी न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए हवाई किरायों पर भी सख्त निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों को उड़ान समय-सारणी संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइनों के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है। मंत्रालय स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए रखेगा और जरूरत पड़ने पर आगे की जानकारी उपलब्ध कराएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Bakery Food Safety Rules: ब्रेड, केक और बिस्कुट में प्रतिबंधित रंगों व रसायनों के इस्तेमाल पर रोक

ब्रेड के नाम पर भ्रामक बिक्री नहीं चलेगी लखनऊ। ब्रेड, बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, कुकीज, चॉकलेट और कैंडी जैसे बेकरी एवं कन्फेक्शनरी उत्पाद बनाने और बेचने वाले कारोबारियों को अब खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करना होगा। घटिया कच्चे माल का इस्तेमाल, प्रतिबंधित रंगों-रसायनों से उत्पादों को आकर्षक बनाना, अस्वच्छ वातावरण में...

UP में छठ पूजा 2026 पर स्वच्छता की मिसाल, #UPCitiesKaSwachhChhath सोशल मीडिया पर देश में नंबर-1 ट्रेंड

नगर कर्मियों की मेहनत से स्वच्छ और भव्य हुआ छठ महापर्व : ए.के. शर्मा लखनऊ। सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग द्वारा की गई स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं की व्यापक व्यवस्थाओं ने देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री...

प्रमुख सचिव वी. हेकाली झिमोमी ने किशोरियों के माहवारी स्वास्थ्य एवं हेल्थ एजुकेशन को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

विद्यालयों में छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य शिक्षा को नियमित गतिविधियों में शामिल करने पर जोर लखनऊ। किशोरियों के माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा उन्हें वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक स्वास्थ्य शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की बैठक सोमवार को एनेक्सी...

पीएम नरेंद्र मोदी के 25 साल के शासन अनुभव पर नीति आयोग की 5 राष्ट्रीय कार्यशालाएं 17 नवंबर से होंगी शुरू

17 नवंबर को पहली राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन नई दिल्ली। नीति आयोग 17 नवंबर 2026 को पांच राष्ट्रीय कार्यशालाओं की एक श्रृंखला शुरू करेगा। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्षों के अनुभव से सीख लेना है। इस श्रृंखला में सार्वजनिक नेतृत्व के इस 25 वर्ष के सफर का...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 का लोगो और शुभंकर लॉन्च, तेलंगाना में 11 दिसंबर से आयोजन

लगभग 8,000 एथलीटों और प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है डेस्क। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने आज तेलंगाना में 11 से 22 दिसंबर, 2026 तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी) के 8वें संस्करण के लिए लोगो और शुभंकर का...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.