/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

जामनगर: आईटीआरए के ‘आयुर स्वादोत्सव’ में 32 हजार से ज्यादा लोगों की भागीदारी

Table of Content

डेस्क। जामनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ टीचिंग एंड रिसर्च इन आयुर्वेद (ITRA) द्वारा दो दिवसीय ‘आयुर स्वादोत्सव’ का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में लगभग 32 हजार से अधिक लोगों ने सहभागिता करते हुए आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों एवं उत्पादों का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान 152 से अधिक स्टार्टअप से जुड़े विद्यार्थियों द्वारा 517 से अधिक उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। आयुर्वेद के सिद्धांतों पर आधारित 150 से अधिक प्रकार के खाद्य पदार्थों और व्यंजनों की प्रदर्शनी और बिक्री की व्यवस्था की गई थी, जिसमें लाइव फूड, पैकेज्ड फूड तथा अन्य पैकेजिंग आइटम शामिल थे। इस अवसर पर केक, इडली, भजिया, नूडल्स सहित कई प्रकार के स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। आगंतुकों ने इन व्यंजनों का स्वाद लेकर स्वास्थ्य और स्वाद के अद्भुत संगम का अनुभव किया।
इसके साथ ही आयुर्वेदिक कॉस्मेटिक उत्पादों ने भी लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इनमें तुलसी बाम, पेन रिलीफ लिक्विड बाम, विभिन्न प्रकार के साबुन, शैम्पू, शरीर और सिर पर लगाने वाले औषधीय तेल सहित अनेक उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया गया। इस आयोजन के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न पहलों जैसे वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, विकास भी विरासत भी, आत्मनिर्भर भारत, हर घर स्वदेशी तथा स्किल इंडिया को भी प्रोत्साहन दिया गया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को आगंतुकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली तथा लोगों ने उत्साहपूर्वक इन उत्पादों की खरीदारी की। इस अवसर पर ITRA की निदेशक प्रोफेसर तनुजा नेसरी ने कहा कि “ITRA का ‘स्वादोत्सव’ अनेक उद्देश्यों को पूरा करने वाला एक महत्वपूर्ण और सफल प्रयास सिद्ध हुआ है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच मिला है, साथ ही अनुभवी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ है। केवल शिक्षा प्रदान करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उस शिक्षा का समाज, सेवा और व्यवसाय के क्षेत्र में उपयोग हो सके, ऐसा सक्षम युवावर्ग तैयार करना भी हमारी जिम्मेदारी है। इस उत्सव में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर आयुर्वेद आधारित व्यंजनों का स्वाद लिया और उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा प्राप्त की।” इवेंट मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े आगंतुक भावेश मेहता ने बताया कि जामनगर के विभिन्न कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों ने इस कार्यक्रम का दौरा किया और विभिन्न आयुर्वेद आधारित व्यंजनों का स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और स्वाद के इस अनूठे संगम से प्रेरित होकर भविष्य में विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों में भी आयुर्वेद आधारित व्यंजनों को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा जामनगर में स्थापित ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर (GTMC) से संबंधित विभिन्न पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों का भी प्रदर्शन किया गया। आगंतुकों ने विश्व के विभिन्न देशों में प्रचलित पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के बारे में रुचि के साथ जानकारी प्राप्त की। इस प्रकार ITRA द्वारा आयोजित ‘आयुर स्वादोत्सव’ ने आयुर्वेद, स्वस्थ जीवनशैली और आत्मनिर्भरता के संदेश को व्यापक स्तर पर समाज तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.