TN

TotaRam News

What's Hot

इंडिया फार्मा का आयोजन 13-14 अप्रैल को नई दिल्ली में होगा

Table of Content

  • नीति निर्माता और वैश्विक फार्मा क्षेत्र के अग्रणी एक महत्‍वपूर्ण जीवन विज्ञान संवाद के लिए एकत्रित होंगे
  • इंडिया फार्मा 2026 का 9वां संस्करण भारत को वैश्विक फार्मा नवाचार केंद्र में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

डेस्क। औषध विभाग, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार इंडिया फार्मा 2026 के 9वें संस्करण का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्‍की) और इंडियन फार्मास्युटिकल एलायंस (आईपीए) के सहयोग से 13-14 अप्रैल, 2026 को नई दिल्ली स्थित फिक्‍की के फेडरेशन हाउस में किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी। यह सम्मेलन भारत की औषध क्षमताओं, अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुदृढ़ता पर ध्यान केंद्रित करते हुए क्षेत्रीय विकास और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
इस वर्ष के आयोजन का विषय है “भारत में खोजें: जीवन विज्ञान नवाचार में अभूतपूर्व प्रगति”। वैश्विक फार्मा नवाचार केंद्र के रूप में उभरने के भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, यह विषय स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने, आर्थिक विकास को गति देने और वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने में जीवन विज्ञान की परिवर्तनकारी क्षमता को दर्शाता है। भारत किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं की वैश्विक आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस मजबूत आधार पर, इंडिया फार्मा 2026 का लक्ष्य इस क्षेत्र को मात्रा-आधारित मॉडल से मूल्य-आधारित और नवाचार-आधारित वैश्विक शक्ति के रूप में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को गति देना है।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम में फार्मास्युटिकल क्षेत्र के प्रतिष्ठित नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों और विशेषज्ञ शामिल होंगे। इनमें मनोज जोशी, सचिव, औषध विभाग; पुण्या सलीला श्रीवास्तव, सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय; और प्रोफेसर विनोद के. पॉल, सदस्य, नीति आयोग शामिल हैं। इसके अलावा, इस कार्यक्रम में डॉ. रेणु स्वरूप, पूर्व सचिव, जैव प्रौद्योगिकी विभाग; और डॉ. शिवकुमार कल्याणरमन, सीईओ, अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन जैसे प्रख्यात विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे।
डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई), डॉ. ए. विसाला, जॉइंट ड्रग कंट्रोलर (इंडिया), सीडीएससीओ, और ग्रेगरी स्मिथ, कंट्री डायरेक्टर (इंडिया), यूएस एफडीए घरेलू और वैश्विक नियामको के बारे में जानकारी देंगे। सन फार्मा के दिलीप संघवी और ज़ाइडस लाइफसाइंसेज के पंकज पटेल जैसे प्रमुख उद्योगपतियों के साथ-साथ फिक्‍की फार्मा कमेटी के प्रमुख, मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड के सीओओ अर्जुन जुनेजा; सिप्ला लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और वैश्विक सीईओ अचिन गुप्ता; एली लिली एंड कंपनी (इंडिया) के अध्यक्ष और महाप्रबंधक विंसलो टकर; और एबॉट इंडिया के प्रबंध निदेशक कार्तिक राजेंद्रन उद्योग जगत का प्रतिनिधित्‍व करेंगे।

एक विशेष सत्र, स्टार्ट-अप शोकेस के अलावा, दो दिवसीय कार्यक्रम में निम्नलिखित छह पूर्ण सत्र होंगे:

  • नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत दिशा-निर्देश
  • नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नियामक तंत्र को सक्षम बनाना
  • क्रांतिकारी नवाचार के लिए एआई और अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों का उपयोग करना
  • भारत की सीआरडीएमओ क्षमता का प्रदर्शन
  • एक जीवंत फार्मा वित्तपोषण तंत्र का विकास करना
  • नवाचार में अभूतपूर्व प्रगति के लिए विचार-विमर्श और बड़े कदम

इंडिया फार्मा 2026 के 9वें संस्करण के बारे में अधिक जानकारी के लिए, https://indiapharma.ficci.in/ पर जाएं।

1927 में स्‍थापित फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्‍की) भारत का सबसे पुराना और सबसे बड़ा शीर्ष व्यापारिक संगठन है। एक गैर-सरकारी, गैर-लाभकारी संस्था के रूप में, फिक्‍की भारत के व्यापार और उद्योग की आवाज़ का प्रतिनिधित्व करता है और देश भर में फैले अपने क्षेत्रीय चैंबरों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से कॉर्पोरेट संस्थाओं और बहुराष्ट्रीय फर्मों सहित 2,50,000 से अधिक कंपनियों के विविध सदस्यों को सेवाएं प्रदान करता है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन औषध विभाग, विकसित भारत 2047 की व्यापक परिकल्पना के अनुरूप, लक्षित नीतिगत उपायों, अवसंरचना विकास और मजबूत उद्योग-अकादमिक साझेदारी के माध्यम से देश के औषध और चिकित्सा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में सहयोग कर रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रेलवे लाइन के पार बसे पिवकोल गांव में सड़क का इंतजार, हर बारिश में बढ़ जाती है मुश्किलें

सड़क नहीं होने से पिवकोल गांव के ग्रामीणों का जीवन बदहाल संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का पिवकोल गांव आज भी बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित है। आज़ादी के सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी है। बरसात के दिनों में कच्चा...

लखनऊ में ‘दिल अभी भरा नहीं’ संगीतमय महफ़िल का आयोजन, बॉलीवुड गायिका कीर्ति किलेदार ने बांधा समां

कीर्ति किलेदार और चंद्रशेखर वर्मा की शानदार प्रस्तुति लखनऊ। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एवं गायिका कीर्ति किलेदार ने संगीत महफिल में नग्मे भरे गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लखनऊ ने कविता, कहानी और सदाबहार संगीत से सजी एक अविस्मरणीय शाम का अनुभव किया, जब ‘दिल अभी भरा नहीं’ नामक अपनी तरह की अनूठी...

JEECUP Admission 2026-27: वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए Choice Filling और Document Verification की तारीखें जारी

वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा प्रवेश के लिए Choice Filling 23 जुलाई से लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की तकनीकी संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह...

श्रीकृष्ण और इस्लाम से जुड़े दावे का सच: भगवद्गीता के योग दर्शन और महाभारत इतिहास की पूरी पड़ताल

भगवद्गीता के ज्ञान, योग दर्शन और प्राचीन इतिहास का विश्लेषण हृदयनारायण दीक्षित। सामान्य झूठ जब कब चलता ही रहता है, लेकिन इतिहास के तथ्यों को नकारते हुए महाझूठ बोलने की ताजी घटना काफी चर्चा में है। मौलाना जरजिस अंसारी ने झारखंड में एक कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण को पक्का मुसलमान बताया और उन्हें 5 वक्त...

UP Amrapali Mango Export: भारत-यूके CETA के बाद लंदन पहुंचे यूपी के आम, बागबानों को मिलेगा वैश्विक बाजार

योगी सरकार की पहल से बढ़ा Mango Export लखनऊ। भारत-यूके ceta के प्रभावी होने से उत्तर प्रदेश के बागबानों के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। योगी सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश के प्रसिद्ध आम्रपाली आम को अब लंदन के बाजार में नई पहचान मिलने जा रही है। शनिवार को 1200 किलोग्राम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.