TN

TotaRam News

What's Hot

हुसैनाबाद में रूमी गेट के पास बनेगी पार्किंग, बसें व 450 वाहन खड़े हो सकेंगे

Table of Content

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने हेरिटेज जोन का निरीक्षण करके अधिकारियों को दिये निर्देश

लखनऊ। हुसैनाबाद में रूमी गेट के पास ट्रैफिक जाम का झाम खत्म होगा। इसके लिए एलडीए रूमी गेट के पास पार्किंग बनाएगा, जिसमें बसों के साथ ही लगभग 450 वाहन खड़े हो सकेंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को हेरिटेज जोन का निरीक्षण करके अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिये। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि हुसैनाबाद में रूमी गेट के पास वाहनों की अवैध पार्किंग से लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। जिससे इमामबाड़ा, घंटा घर, रूमी दरवाजा समेत हेरिटेज जोन में घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों को भी दिक्कत होती है। इसे ध्यान में रखते हुए क्षेत्र का सर्वे कराया गया था। जिसमें रूमी गेट के बगल में पार्किंग के लिए लगभग 9,000 वर्गमीटर भूमि चिन्हित की गयी है। उन्होंने बताया कि यहां 15 बसें, 150 चार पहिया वाहन व लगभग 300 दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग विकसित की जाएगी। इस पार्किंग को लगभग 03 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित किया जाएगा। पार्किंग में वाहनों के प्रवेश व निकासी के लिए रूमी गेट के बगल से 14 मीटर चौड़ा कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके अलावा पार्किंग से पैदल यात्रियों की निकासी के लिए मुसाफिर खाना गेट से वैकल्पिक मार्ग दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त हुसैनाबाद स्थित फूड कोर्ट के पीछे निर्माणाधीन लाइब्रेरी के पास लगभग 700 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पार्किंग विकसित की जाएगी। उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद क्षेत्र में इन 02 स्थानों पर पार्किंग बनने से न सिर्फ क्षेत्र वासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा, बल्कि पर्यटकों को भी काफी सुविधा मिलेगी।

ठेकेदार पर डेढ़ लाख का जुर्माना
एलडीए द्वारा रेजिडेंसी के पास प्लेस मेकिंग का कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण में कार्य की प्रगति धीमी मिलने पर उपाध्यक्ष ने कार्यदायी संस्था मेसर्स एफ0एन0 एंड कंपनी पर डेढ़ लाख रूपये का जुर्माना लगाया है। इसके बाद उन्होंने सूरज कुण्ड पार्क का निरीक्षण किया, जहां परिसर के पास अवैध झुग्गी-टीन शेड को हटाने के निर्देश दिये। साथ ही पार्क में तैनात कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए वहां मशीन लगाने के निर्देश दिये।

इसी महीने खुल जाएगी लजीज गली
लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा हुसैनाबाद में लजीज गली विकसित की गयी है। जिसमें 15 फूड कियॉस्क निर्मित किये गये हैं। वर्तमान में स्थल पर टॉयलेट ब्लॉक के निर्माण का कार्य चल रहा है। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 15 दिन के अंदर समस्त कार्य पूर्ण कराकर इसी माह लजीज गली संचालित कर दी जाए। इससे स्थानीय कामगारों को रोजगार के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

नींबू पार्क में शुरू होगा फाउंटेन
उपाध्यक्ष ने नींबू पार्क का भी निरीक्षण किया। यहां प्राधिकरण द्वारा सौंदर्यीकरण व हॉर्टीकल्चर के विभिन्न कार्य कराये गये हैं। उन्होंने पार्क में स्थापित किये गये नये फाउंटेन को शीघ्र संचालित करने के निर्देश दिये। उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्क में नींबू की अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाये जाएं। इस मौके पर मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज सागर एवं नीरज कुमार, उद्यान अधिकारी एस0के0 भारती समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.