TN

TotaRam News

What's Hot

हज-2026: तीसरी उड़ान से 425 हज यात्रियों का हुआ सफल प्रस्थान

Table of Content

  • प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं की बढ़ती भागीदारी
  • यात्रियों की सुविधा हेतु स्टेट हज इंस्पेक्टर तैनात

लखनऊ। हज-2026 के अंतर्गत हज यात्रियों के प्रस्थान का क्रम सुचारु रूप से जारी है। इसी क्रम में लखनऊ उड़ान स्थल से तीसरी उड़ान संख्या एक्स0वाई0-8086 दिनांक 24 अप्रैल 2026 को रवाना हुई, जिसमें कुल 428 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर गए। इन यात्रियों में 223 पुरुष एवं 205 महिलाएं शामिल हैं।
इस उड़ान में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में हज यात्री सम्मिलित हुए, जिनमें सर्वाधिक लखनऊ से 65, बरेली से 55, कानपुर नगर से 44 तथा बाराबंकी से 41 यात्री शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बिहार राज्य के 04 हज यात्रियों सहित अन्य राज्यों दिल्ली एवं मध्य प्रदेश से भी इसी उड़ान से रवाना हुए। हज यात्रियों की यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रियों की सहायता हेतु तीन स्टेट हज इंस्पेक्टर- मो0 सद्दाम हुसैन (गोण्डा), मुजाहिद अली (शाहजहांपुर) एवं शाहिद नूर अंसारी (बलरामपुर)-को इस उड़ान के साथ भेजा गया है।
प्रदेश सरकार द्वारा हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं उनकी यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे सभी श्रद्धालु अपनी पवित्र यात्रा सुगमता से पूर्ण कर सकें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Rewa Accident: PM Narendra Modi ने मध्य प्रदेश हादसे में मृतकों के प्रति जताया शोक

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के रीवा में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। एक पोस्ट में...

SIET Lucknow New Logo: ‘नई पहचान, नई उड़ान’ के साथ शिक्षा और तकनीक के संतुलन पर जोर

नए लोगो में ज्ञान, शांति, डिजिटल लर्निंग और सुदूर क्षेत्रों तक शिक्षा की पहुंच का संदेश लखनऊ। राज्य शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (एसआईईटी), निशातगंज, लखनऊ में बुधवार को ‘नई पहचान, नई उड़ान’ थीम के साथ नवीन लोगो का अनावरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसआईईटी के निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र ने की। इस अवसर पर डॉ....

बेटियों की शिक्षा को मजबूत आधार दे रही योगी सरकार, कस्तूरबा विद्यालयों के कायाकल्प के लिए 101.49 करोड़ जारी

छह प्रमुख निर्माण कार्यों से छात्राओं के आवास, स्वच्छता और सुरक्षा सुविधाओं का होगा विस्तार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बेटियों की शिक्षा को मजबूत आधार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में...

किताबों से निकलकर गांव की विरासत से रू-ब-रू हुए 30 विद्यार्थी, मनगढ़ गांव बना ‘लिविंग क्लासरूम’

‘विजिट माई स्टेट’ के तहत छात्रों ने जाना भक्ति धाम का इतिहास प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश की ग्रामीण विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल के तहत बुधवार को प्रतापगढ़ जिले के मनगढ़ गांव में 30 विद्यार्थियों ने क्लास की चारदीवारी से बाहर निकलकर इतिहास, संस्कृति और ग्रामीण जीवन को करीब से जाना। जवाहर इंटर...

लखनऊ में H1N1 के 6 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 37

डेंगू का कोई नया मामला नहीं; गंभीर लक्षण वाले मरीजों की RT-PCR जांच और जरूरत पर अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश लखनऊ। आज जनपद लखनऊ में एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के 06 नये रोगी पाये गये। जनपद में एक्टिव केसो की संख्या 37 है। जनपद में डेंगू का कोई नया रोगी नही पाया गया। चिकित्सा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.