TN

TotaRam News

What's Hot

7 अप्रैल को मुख्यमंत्री करेंगे 5,142 करोड़ की ‘ग्रेटर आगरा’ योजना का शिलान्यास

Table of Content

  • आगरा में विश्वस्तरीय टाउनशिप का शुभारंभ, 449.65 हेक्टेयर में विकसित होगा ‘ग्रेटर आगरा’
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
  • ‘ग्रेटर आगरा’ से बदलेगा शहर का स्वरूप, आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी 10 टाउनशिप
  • आगरा के विकास में मील का पत्थर बनेगी ‘ग्रेटर आगरा’ योजना – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह
  • परियोजना से बढ़ेगा रोजगार और शहरी विकास – उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

लखनऊ/आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अप्रैल को आगरा जनपद में 5142 करोड़ रुपए की लागत वाली महत्वाकांक्षी ‘ग्रेटर आगरा’ योजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री टाउनशिप के मॉडल का अवलोकन करेंगे तथा विभिन्न विभागों की करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री वृंदावन में श्रीमद् जगतगुरु द्वाराचार्य श्री मलूकनाथ जी महाराज की 452वीं जयंती महोत्सव में भी सम्मिलित होंगे।

आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा ‘नए शहर प्रोत्साहन योजना’ एवं शहरी विस्तारीकरण के अंतर्गत ग्राम रायपुर एवं रहन कलां की लगभग 449.65 हेक्टेयर भूमि पर 10 अत्याधुनिक आवासीय टाउनशिप विकसित की जाएंगी। ‘ग्रेटर आगरा’ योजना के तहत विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी, जिसमें चौड़ी सड़कें, हरित पार्क, निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सहित सभी आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह परियोजना आगरा के शहरी विकास को नई दिशा देने वाली सिद्ध होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अपराह्न लगभग 4:25 बजे एक्सप्रेसवे के समीप रायपुर-रहन कलां स्थित कार्यक्रम स्थल पर उतरेगा। तत्पश्चात 4:30 बजे वे योजना का शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे और इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत सायं लगभग 5:25 बजे उनका प्रस्थान प्रस्तावित है।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद आगरा प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ‘ग्रेटर आगरा’ योजना जनपद के समग्र विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई है तथा अधिकारियों को सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, हेलीपैड एवं जनसभा की व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दी जा रही यह ऐतिहासिक सौगात आगरा के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘ग्रेटर आगरा’ योजना से न केवल बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

7 अप्रैल को मुख्यमंत्री करेंगे 5,142 करोड़ की ‘ग्रेटर आगरा’ योजना का शिलान्यास

लखनऊ/आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अप्रैल को आगरा जनपद में 5142 करोड़ रुपए की लागत वाली महत्वाकांक्षी ‘ग्रेटर आगरा’ योजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री टाउनशिप के मॉडल का अवलोकन करेंगे तथा विभिन्न विभागों की करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर एक विशाल जनसभा को संबोधित...

विधायक ने किया 100 दिवसीय टीबी अभियान का शुभारंभ

लखनऊ। प्रदेश को टीबी मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा काकोरी ब्लॉक के गांव अमेठिया सलेमपुर के पंचायत भवन एवं मलिहाबाद ब्लॉक के कनार गांव के प्राथमिक विद्यालय में निक्षय शिविर लगाकर 100 दिवसीय टीबी अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक जया देवी द्वारा किया गया।क्षेत्रीय विधायक ने कहा...

उच्च शिक्षा की गुणवत्ता एवं उत्कृष्टता बढ़ाने के लिए राज्यपाल ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में जनभवन में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से संबद्ध शासकीय एवं वित्त पोषित महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा अपने-अपने संस्थानों से संबंधित विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया। यह बैठक...

अपर निदेशक ने मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में जिला सूचना कर्मियों को किया मार्गदर्शन

लखनऊ। भारत सरकार द्वारा विकसित के आईगोट (IGOT) पोर्टल पर उपलब्ध पाठयक्रमों माध्यम से विभागीय कार्मिकों की कार्यात्मक क्षमता, कार्यक्षेत्र एवं व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए उन्हें दक्ष बनाया जाये, इस हेतु शासन के निर्देशनुसार 02 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक प्रदेश में मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।इसी...

प्रदेश राजस्व में रिकॉर्ड बढ़त, पूरे वित्तीय वर्ष में ₹10,228 करोड़ की वृद्धि

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती की नई ऊंचाइयों को छू रही है, जिसका स्पष्ट असर प्रदेश के राजस्व आंकड़ों में दिखाई दे रहा है। वित्तीय अनुशासन, प्रभावी नीतियों और सुदृढ़ प्रशासनिक प्रबंधन के चलते न सिर्फ मार्च 2026 में राजस्व संग्रह में ₹1020 करोड़ से अधिक की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.