TN

TotaRam News

What's Hot

सुमेर सिंह किला इटावा बनेगा ईको-टूरिज्म हब, यूपी सरकार ने जारी किए ₹1.08 करोड़

Table of Content

हरित विकास के साथ संवरेगा सुमेर सिंह किला परिसर

लखनऊ/इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास को नई दिशा देते हुए पर्यावरण संवर्धन को समान प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में जनपद इटावा के सुमेर सिंह किला क्षेत्र को आकर्षक ईको-टूरिज्म के रूप में विकसित कर इसकी सांस्कृतिक पहचान को नया आयाम दिया जाएगा। करीब 1.44 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना के लिए 1.08 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है। इसका उद्देश्य क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखते हुए पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा प्रकृति के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देना है। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि ‘परियोजना के तहत 400 वर्ग मीटर क्षेत्र में ग्रीन पेवर ब्लॉक का निर्माण, वेल डेवलपमेंट तथा बैठने के स्थानों के आसपास सघन पौधरोपण कराया जाएगा। इससे परिसर का प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ेगा और वर्षा जल के बेहतर संरक्षण के साथ पर्यावरण संतुलन को भी मजबूती मिलेगी। पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्रभाग की मजबूत दीवार और आकर्षक रेलिंग का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा आधुनिक सुविधाओं से युक्त फूड कोर्ट विकसित किए जाएंगे, जहां पर्यटक स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेते हुए प्राकृतिक वातावरण का आनंद उठा सकेंगे।’

इतिहास और आधुनिक पर्यटन का होगा संगम

परिसर में यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं हेतु अन्य कार्य किए जाएंगे। स्टोन साइनेज तथा थीम आधारित बेंच भी स्थापित की जाएंगी, जिससे पर्यटकों को स्थल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व की जानकारी सहज रूप से प्राप्त हो सकेगी। स्थानीय विरासत और संस्कृति को जीवंत बनाने के लिए थीम पेंटिंग वॉल विकसित की जाएगी, जबकि भव्य प्रवेश द्वार पूरे परिसर को एक नई पहचान देगा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एफआरपी बायो-डाइजेस्टर लगाए जाएंगे, जिससे अपशिष्ट प्रबंधन वैज्ञानिक और स्वच्छ तरीके से किया जा सकेगा। वहीं सोलर लाइटों की स्थापना से ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और रात्रि के समय भी परिसर सुरक्षित एवं प्रकाशमान रहेगा। इन सभी कार्यों के पूरा होने के बाद सुमेर सिंह किला क्षेत्र इतिहास, प्रकृति और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का उत्कृष्ट संगम बनकर उभरेगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य केवल पर्यटन स्थलों का विकास करना नहीं, बल्कि उन्हें भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और संरक्षित रखना भी है। हमारी कोशिश है कि इन धरोहरों का मूल स्वरूप अक्षुण्ण रहे और उनका विकास पर्यावरण के अनुकूल तरीके से हो। सुमेर सिंह किला परियोजना इसी सोच का उदाहरण है, जहां हरित विकास और आधुनिक सुविधाओं का संतुलित समावेश किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और इटावा की पर्यटन पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।’

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘परियोजना तेजी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि वेस्ट फेसिंग बैंक्वेट हॉल, अत्याधुनिक पाथवे तथा रेस्टोरेंट ब्लॉक-1 का निर्माण कार्य भी लगभग 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इन सुविधाओं के शुरू होते ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक ही परिसर में बेहतर आतिथ्य, सुगम आवागमन और गुणवत्तापूर्ण खानपान जैसी आधुनिक सुविधाओं का समग्र अनुभव मिलेगा। इससे सुमेर सिंह किला न केवल सुविधाओं के लिहाज से और समृद्ध होगा, बल्कि यहां आने वाले हर आगंतुक की यात्रा अधिक सुखद, आकर्षक और अविस्मरणीय बन जाएगी।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

Mexico Earthquake News: 7.4 Magnitude भूकंप से हिली धरती, सुनामी चेतावनी जारी

सुनामी का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी डेस्क। मैक्सिको के दक्षिणी तट पर शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसका केंद्र चियापास राज्य के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास स्थित था, जबकि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही। कम गहराई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.