TN

TotaRam News

What's Hot

युवा संगम चरण-6: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत त्रिपुरा प्रतिनिधिमंडल ने किया हरियाणा और NIT कुरुक्षेत्र का दौरा

Table of Content

एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल

Totaram.news. भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय का उच्च शिक्षा विभाग (डीओएचई), ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ (ईबीएसबी) पहल के तहत ‘युवा संगम चरण-VI’ कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य देश के विभिन्‍न क्षेत्रों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, अनुभव से सीखने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है।

युवा संगम कार्यक्रम के तहत, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अगरतला के नेतृत्व में त्रिपुरा का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र आया हुआ है। प्रतिनिधियों ने 4 जून 2026 को चंडीगढ़ के लोक भवन में हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष के साथ महत्वपूर्ण बातचीत की। इस दौरान नेतृत्व, राष्ट्रीय एकता, राष्ट्र निर्माण और भारत की सांस्कृतिक विविधता को अपनाने के महत्व पर चर्चा की गई, जिससे प्रतिभागियों को शासन और सार्वजनिक जीवन के बारे में बहुमूल्य जानकारी मिली।

त्रिपुरा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अपनी यात्रा की शुरुआत ‘युवा संगम’ के पिछले प्रतिभागियों के साथ बातचीत से की। इसके बाद वे एनआईटी, कुरुक्षेत्र में ‘युवा संगम’ के छठे चरण का उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को दर्शाया गया और प्रतिभागियों को एक बेहतरीन सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया गया।

युवा संगम एक्सपोजर विजिट के तहत, प्रतिनिधिमंडल ने कुरुक्षेत्र पैनोरमा और विज्ञान केंद्र, श्री कृष्ण संग्रहालय और भद्रकाली मंदिर सहित प्रमुख सांस्कृतिक और विरासत स्थलों का दौरा किया। इस दौरे का समापन कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर में लाइट एंड साउंड शो के साथ हुआ। ज्योतिसर वह पवित्र स्थान है, जहां भगवान कृष्ण ने अर्जुन को भगवद गीता का शाश्वत संदेश दिया था, जो धर्म और सही कर्म के सार का प्रतीक है।

अपनी यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के प्रमुख स्‍थलों का दौरा किया, जिनमें सुखना झील, रॉक गार्डन और इलांटे मॉल शामिल थे। यहां उन्होंने प्राकृतिक सुंदरता, रचनात्मक शहरी स्‍थानों और आधुनिक विकास का अनुभव किया और इसके साथ ही उन्‍हें प्रशासन और जन-भागीदारी के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के तहत, प्रतिभागियों ने एनआईटी, कुरुक्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान और क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लिया, जिससे पर्यावरण के प्रति जागरूकता और स्थिरता को बढ़ावा मिला। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने करनाल में आईसीएआर- राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान का दौरा किया और फिर तरावड़ी में एक राइस मिल और ऐतिहासिक तरावड़ी किले को देखा। इस दौरान उन्हें कृषि क्षेत्र में नवाचार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी मिली। यह कार्यक्रम 08 जून 2026 को समापन सत्र के साथ संपन्न हुआ।
‘युवा संगम’ का छठा चरण आपसी समझ, सांस्कृतिक सराहना और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देकर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत कर रहा है। इसके साथ ही, यह भारत के विभिन्न क्षेत्रों में “परस्पर संपर्क, प्रगति और पर्यटन” के मूल्यों को भी बढ़ावा दे रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.