/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

Droupadi Murmu ने SRCC के शताब्दी समारोह में लिया हिस्सा, भारत को ग्लोबल नॉलेज सुपरपावर बनाने पर दिया जोर

Table of Content

नैतिकता और नवाचार पर दिया जोर

नई दिल्ली। भारत की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोहों के समापन कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि देश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों को विश्वस्तरीय संस्थानों के रूप में विकसित होना चाहिए। इससे न केवल भारत को ग्लोबल नॉलेज सुपरपावर बनाने के राष्ट्रीय विजन को साकार करने में मदद मिलेगी, बल्कि उच्च शिक्षा के लिए देश और विदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थी भी इन संस्थानों की ओर आकर्षित होंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले दस वर्षों के दौरान भारत विश्व की सबसे तेजी से विकास करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है। देश में बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है, डिजिटल दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं, और वित्तीय समावेशन और सामाजिक विकास को हासिल किया गया है। स्टार्टअप के लिए अनुकूल इकोसिस्टम तैयार हुआ है और ‘व्‍यापारिक सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस)’ को उच्‍च प्राथमिकता दी गई है। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से प्रभावी कल्याणकारी उपाय लागू किए गए हैं कि कोई भी लक्षित लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। हाल के वर्षों में लगभग 50 करोड़ देशवासी अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले हैं। अनिश्चितताओं और संघर्षों से घिरे वैश्विक माहौल की तमाम चुनौतियों के बावजूद ये उपलब्‍धियां हासिल हुई हैं। इस कॉलेज के विद्यार्थी सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें भारतीय अर्थव्यवस्था की इस मजबूती और सफलता को देखने तथा उससे सीखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे इस सीख का इस्तेमाल हमारी विकास यात्रा को और तेज करने के लिए करेंगे।

युवाओं से विकसित भारत 2047 के निर्माण में योगदान देने का आह्वान

उन्होंने कहा कि भारत नई ऊर्जा और नई दृष्टि के साथ वैश्विक मंच पर अपनी आर्थिक भूमिका का विस्तार कर रहा है। हमारे युवा ही हमारे महत्वाकांक्षी प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे पास विश्‍व में युवा प्रतिभाओं का सर्वश्रेष्‍ठ पूल है, जो एसआरसीसी जैसे महाविद्यालयों से परिलक्षित होता है। राष्ट्रपति ने कहा कि ‘भारत का, भारत द्वारा और भारत के लिए’ वह दृष्टिकोण है, जिसके आधार पर हमारे युवाओं को अपनी आकांक्षाओं और भूमिकाओं को परिभाषित करना चाहिए। इस संदर्भ में ‘भारत द्वारा’ का तात्पर्य यह है कि समाज और संस्थाओं ने विद्यार्थियों की क्षमताओं के विकास में योगदान दिया है। इसलिए, समाज और देश के प्रति उनका विशेष दायित्व है।

राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के विद्यार्थी परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर रहे हैं और शीर्ष स्थान हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से यह उम्मीद की जा सकती है कि वे इसका उदाहरण प्रस्तुत करेंगे कि कैसे धन-सृजन से राष्ट्र-निर्माण होता है; वे स्वयं तो अच्‍छा करें ही, साथ ही विशेष रूप से वंचित वर्गों के लिए भी अवसरों का सृजन करें; भारतीय जीवन-मूल्यों से जुड़े रहते हुए विश्वस्तरीय उत्कृष्टता प्राप्त करें; अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का उपयोग संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व के साथ करें; तथा समानुभूति, नैतिकता और सदाचार के साथ पेशेवर उत्कृष्टता की ओर बढ़ें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एसआरसीसी परिवार के सदस्य वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण तथा उसके बाद भी देश की गौरवशाली विकास यात्रा में निरंतर योगदान देते रहेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2026 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव की शिक्षाओं और भाईचारे का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा...

लखनऊ में भव्य ‘उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो’ आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश

टेक्सटाइल पॉलिसी का लाभ धरातल पर पहुंचाने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.