TN

TotaRam News

What's Hot

योगी कैबिनेट ने पर्यटन से जुड़े दो प्रस्तावों को दी मंजूरी

Table of Content

उ०प्र० पर्यटन नीति-2022 में संशोधन और बागपत में अंतरराष्ट्रीय योग एवं वेलनेस सेंटर विकास का रास्ता साफ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके तहत उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 में संशोधन और बागपत में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय योग एवं वेलनेस सेंटर के विकास एवं संचालन की संशोधित शर्तों को स्वीकृति प्रदान की गई। इन फैसलों से प्रदेश में छोटे होटल व्यवसायियों को पर्यटन नीति का लाभ मिल सकेगा। साथ ही ग्रामीण पर्यटन, फार्म स्टे, पारंपरिक खानपान, स्थानीय हस्तशिल्प और सांस्कृतिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। बागपत में करीब 300 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होने वाले योग एवं वेलनेस सेंटर में एक साथ लगभग 10 हजार साधकों के योगाभ्यास की क्षमता होगी।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर्यटन को आर्थिक विकास और रोजगार सृजन के प्रमुख माध्यम के रूप में विकसित कर रही है। पर्यटन नीति में किए गए संशोधनों से निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार होगा और प्रदेश के उभरते पर्यटन स्थलों को विशिष्ट पहचान मिलेगी।

छह कमरों वाले होटल भी आएंगे पर्यटन नीति के दायरे में

पर्यटन नीति में संशोधन के तहत अब छह कमरों वाले होटल भी बजट होटल की श्रेणी में शामिल होंगे। पहले इसके लिए न्यूनतम 10 कमरों की अनिवार्यता थी। संशोधित व्यवस्था के अनुसार 06 से 49 कमरों वाले ऐसे होटल, जिनमें प्रत्येक कमरे के साथ अटैच बाथरूम की सुविधा होगी, बजट होटल की श्रेणी में आएंगे। इसके लिए प्रतिष्ठान का वाणिज्यिक एवं जीएसटी पंजीकरण होना और भवन संबंधी निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। पात्र होटल संचालक पर्यटन नीति के तहत निर्धारित प्रोत्साहन प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे छोटे होटल कारोबारियों को भी पर्यटन क्षेत्र में निवेश के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

होम स्टे और बेड एंड ब्रेकफास्ट के नियमों में भी बदलाव

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में होम स्टे तथा बेड एंड ब्रेकफास्ट इकाइयों से जुड़े प्रावधानों को प्रदेश की वर्ष 2025 की नीति और उसके बाद किए गए संशोधनों के अनुरूप किया गया है। इसके तहत एक महीने के भीतर स्वीकृति देने और यूपी पर्यटन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। पंजीकृत इकाइयों को आवासीय भवन का दर्जा, घरेलू दरों पर बिजली एवं जलकर तथा पर्यटन विभाग की ओर से विपणन संबंधी सहायता मिलती रहेगी।

परंपरा केंद्रों में दिखेगी प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत

प्रदेश की स्थानीय संस्कृति और विरासत से पर्यटकों को रूबरू कराने के लिए ‘परंपरा’ हेरिटेज एक्सपीरियंस सेंटर को सांस्कृतिक केंद्र श्रेणी के तहत पर्यटन नीति का लाभ दिया जाएगा। इन केंद्रों पर पर्यटक क्षेत्रीय व्यंजनों का स्वाद लेने, हस्तशिल्प और ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) के उत्पादों की खरीदारी करने के साथ स्थानीय लोक कथाओं और सांस्कृतिक परंपराओं को जान सकेंगे। यहां पर्यटकों को पर्यटन संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

पारंपरिक खानपान और फूड ट्रेल को मिलेगा बढ़ावा

संशोधित पर्यटन नीति में प्रदेश की खानपान परंपराओं को भी पर्यटन से जोड़ने पर जोर दिया गया है। इसके तहत पारंपरिक भोजनालयों और खानपान की विरासत को चिह्नित कर प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही क्षेत्रीय व्यंजनों को लोकप्रिय बनाने के लिए फूड ट्रेल और खानपान उत्सव आयोजित किए जाएंगे। यह पहल ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओसी) अभियान को भी मजबूती देगी। इससे प्रदेश के पारंपरिक जायकों को नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय खानपान पर्यटन का आकर्षण भी बनेगा।

किसानों की आय बढ़ाने में सहायक बनेगा फार्म टूरिज्म

ग्रामीण पर्यटन को विस्तार देने के लिए कृषि, पशुपालन और स्थानीय खानपान पर आधारित पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके तहत गौशालाओं, डेयरी उत्पादन इकाइयों और प्राकृतिक एवं जैविक खेती से जुड़े समूहों का भ्रमण भी पर्यटन अनुभव का हिस्सा बन सकेगा। फार्म स्टे की गतिविधियों में प्राकृतिक और जैविक खेती को स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है। इससे किसान कृषि कार्यों के साथ पर्यटन गतिविधियों के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगे।

नीब करौरी बाबा और बुंदेलखंड दुर्ग सर्किट को भी शामिल किया

संशोधित पर्यटन नीति में नीब करौरी बाबा सर्किट और बुंदेलखंड फोर्ट सर्किट को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही तीर्थ विकास परिषदों, डेस्टिनेशन मैनेजमेंट ऑर्गनाइजेशन और सरकार की ओर से अधिसूचित अन्य संस्थाओं या स्थलों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को फोकस टूरिस्ट डेस्टिनेशन के दायरे में शामिल करने का प्रावधान किया गया है। इससे इन क्षेत्रों में पर्यटन सुविधाओं का प्राथमिकता के आधार पर समन्वित विकास हो सकेगा।

हाईवे रेस्ट स्टॉप में निवेश को भी प्रोत्साहन

राजमार्गों पर ‘रेस्ट स्टॉप’ (विश्राम स्थल) विकसित करने के लिए सरकारी निकायों के स्वामित्व वाली भूमि पर अनुमन्य सबलीज (उप पट्टा) को भी नीति के तहत मान्यता दी गई है। निर्धारित शर्तों, पंजीकरण और भूमि स्वामी की सहमति के आधार पर पात्र संचालक पर्यटन नीति का लाभ ले सकेंगे। हालांकि, स्टांप शुल्क में छूट का लाभ संबंधित पात्र लेनदेन पर केवल एक बार मिलेगा। यदि मूल लीजधारक पहले ही यह लाभ प्राप्त कर चुका है तो सब -लीजधारक दोबारा इसका दावा नहीं कर सकेगा।

पर्यटन आयोजनों में भागीदारी के लिए बढ़ाई गई सहायता

पंजीकृत पर्यटन सेवा प्रदाताओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन आयोजनों में अपने उत्पादों एवं सेवाओं के प्रचार-प्रसार के लिए अधिक वित्तीय सहायता मिलेगी। इसके तहत स्थान के किराए का अधिकतम 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। राष्ट्रीय आयोजन के लिए सहायता की अधिकतम सीमा 50 हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए और अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए दो लाख रुपए से बढ़ाकर तीन लाख रुपए कर दी गई है। साथ ही प्रत्येक वित्तीय वर्ष में लाभ पाने वाले पर्यटन सेवा प्रदाताओं की संख्या 20 से बढ़ाकर 50 कर दी गई है। प्रत्येक अधिसूचित आयोजन में अधिकतम तीन फर्मों को सहायता दी जा सकेगी। हालांकि, जिन आयोजनों में विभाग की ओर से पहले से पवेलियन लिया गया होगा, वहां यह सहायता लागू नहीं होगी।

पर्यटन अनुसंधान एवं डेटा सेल करेगा सुविधाओं का आकलन

पर्यटन क्षेत्र में सुविधाओं की कमी और विकास की संभावनाओं का आकलन करने के लिए पर्यटन अनुसंधान, डेटा एवं प्रलेखन प्रकोष्ठ (टूरिज्म रिसर्च, डेटा एंड डॉक्यूमेंटेशन सेल) स्थापित किया जाएगा। यह प्रकोष्ठ पर्यटन के प्रभावों की निगरानी करने के साथ पर्यटकों की जरूरतों के अनुरूप भविष्य के निवेश और विकास योजनाओं को दिशा देने में मदद करेगा।

बागपत में अंतरराष्ट्रीय योग एवं वेलनेस सेंटर

कैबिनेट ने बागपत के पुरा महादेव क्षेत्र स्थित हरिया खेड़ा में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय योग एवं वेलनेस सेंटर के विकास एवं संचालन की संशोधित व्यवस्था को भी मंजूरी दी है। करीब 300 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से विकसित होने वाले इस केंद्र में योग, प्राणायाम, ध्यान और प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियां संचालित होंगी। दिल्ली-एनसीआर, मेरठ और आसपास के क्षेत्रों से नजदीकी के चलते यहां बड़ी संख्या में साधकों और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। इस केंद्र को आसपास के आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण से भी जोड़ा जा सकेगा।

अनुभवी संस्था का होगा चयन, 65.815 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा परिसर

केंद्र के वित्तपोषण, निर्माण, संचालन और रखरखाव के लिए प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया के माध्यम से अनुभवी संस्था का चयन किया जाएगा। चयन में योग एवं वेलनेस सेंटर के संचालन, योग कार्यक्रमों के आयोजन, योग प्रशिक्षक प्रशिक्षण और वित्तीय क्षमता के साथ विकास संबंधी प्रस्तावों का मूल्यांकन किया जाएगा। केंद्र में भोजनालय, कैफे और प्राथमिक उपचार जैसी सहायक सुविधाएं भी विकसित की जा सकेंगी। परियोजना के लिए वर्तमान में उपलब्ध 65.815 हेक्टेयर भूमि पर निविदा प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर होने के बाद स्वीकृतियों, वित्तीय व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए 45 महीने का समय निर्धारित किया गया है। परिसर की भूमि, भवन और स्थायी आधारभूत संरचना का स्वामित्व पर्यटन विभाग के पास ही रहेगा।

स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार- जयवीर सिंह

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ‘इस केंद्र के विकसित होने से स्थानीय युवाओं के लिए हॉस्पिटैलिटी, खानपान, परिवहन, रखरखाव और स्थानीय आपूर्ति से जुड़े क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। चयनित संस्था को स्थानीय रोजगार, सामुदायिक विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण को लेकर भी अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने बताया कि बागपत का यह केंद्र योग एवं ध्यान के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी नई पहचान देगा। यहां आने वाले पर्यटक योग और ध्यान के अनुभव के साथ पुरा महादेव मंदिर, जैन परंपराओं से जुड़े स्थलों और महाभारत कालीन विरासत से संबंधित स्थानों का भ्रमण भी कर सकेंगे।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.