TN

TotaRam News

What's Hot

मिल कर करेंगे डेंगू-मलेरिया पर वारः ब्रजेश पाठक

Table of Content

  • डिप्टी सीएम ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, 13 विभागों का रहेगा समन्वय
  • एक माह तक चलेगा विशेष अभियान, दस से 30 अप्रैल तक संचालित होगा घर-घर पर दस्तक अभियान

लखनऊ। हम मिल कर डेंगू और मलेरिया पर वार करेंगे। आज से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हुआ है। साथ ही दस से 30 अप्रैल तक घर-घर दस्तक अभियान भी संचालित होगा। दोनों ही विशेष अभियानों के माध्यमों से मच्छरजनित बीमारियों पर हम वार करेंगे। इन अभियानों में 13 विभागों का समन्वय रहेगा। हमारी सरकार प्रदेश की जनता को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
बुधवार को बलरामपुर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि वर्ष 2018 में 13 विभागों के सहयोग से मात्र सात जिलों में प्रारंभ किए गए इन अभियानों की सफलता को देखते हुए इन्हें समस्त 75 जनपदों में लागू किया गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग इस अभियान मे नोडल विभाग का कार्य करता है तथा अन्य विभागों द्वारा अपने विभाग से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।
आशा बहुएं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दस्तक अभियान की धुरी हैं। दस्तक अभियान के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष तीन बार ये कार्यकर्ता चार करोड़ से अधिक मकानों पर व्यक्तिगत रूप से जाकर रोगों से बचाव त्वरित उपचार एवं निदान तथा पर्यावरणीय एवं व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित संदेश जनता को देते हैं। गर्भवती महिलाओं को रोगों से बचाव, ग्राम स्तर पर संवेदीकरण बैठकें, पेयजल को शुद्ध करने के तरीके तथा मच्छर निरोधी गतिविधियों जैसे अनेक कार्य भी साथ में संपादित किए जाते हैं ।

रोगियों की संख्या में लगातार कमी
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2017 में दिमागी बुखार के 4724 रोगियों की तुलना में वर्ष 2025 में मात्र 694 रोगी सूचित हुए हैं। वर्ष 2017 में जापानीज इन्सेफेलाइटिस के 693 रोगियों की तुलना में वर्ष 2025 में मात्र 63 रोगी सूचित हुए। डेंगू एवं चिकनगुनिया रोग की रोकथाम हेतु प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में 89 (86 सेंटिनल तथा 03 एपेक्स) प्रयोगशालाएं क्रियाशील कर डेंगू की उन्नत जांच सुविधा उपलब्ध करा दी गई हैं।

जागरूकता रैली को किया रवाना
डिप्टी सीएम ने जागरूकता रैली, प्रचार वाहनों और फॉगिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई), काला जार, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे मच्छरजनित रोगों में उल्लेखनीय कमी आई है और जेई के मामले शून्य की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान को जनआंदोलन बनाएं। घरों और आसपास जलजमाव न होने दें तथा पुराने बर्तन, टायर, गमलों की प्लेट, फ्रिज की ट्रे और कूलर आदि में पानी जमा न होने दें और नियमित सफाई रखें।

इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार मयंकेश्वर शरण सिंह, अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार अमित कुमार घोष, महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. पवन कुमार अरुण, विशेष सचिव धीरेंद्र सचान, महानिदेशक, परिवार कल्याण डॉ. एच.डी. अग्रवाल, महानिदेशक, प्रशिक्षण डॉ. रंजना खरे, निदेशक, बलरामपुर चिकित्सालय डॉ. कविता आर्य, अपर निदेशक, स्वास्थ्य, लखनऊ डॉ. जी.पी. गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ डॉ. एन.बी. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बलरामपुर डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बना उत्तर प्रदेश

PM Surya Ghar योजना में राष्ट्रीय सम्मान लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अग्रणी पहचान स्थापित की है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “पीएम सूर्य घर के दो वर्ष :...

नई दिल्ली में समीक्षा बैठक: नितिन गडकरी ने 12,260 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर दिए निर्देश

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर आंध्र प्रदेश में 8,512 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों तथा पश्चिम बंगाल में 3,748 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रख-रखाव की प्रगति की समीक्षा की।...

एयर मार्शल तरुण चौधरी ने भारतीय वायु सेना की सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमानडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला

IAF में बड़ा बदलाव Totaram.news. एयर मार्शल तरुण चौधरी, एवीएसएम, वीएसएम ने 1 जून 2026 को सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमानडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाल लिया है। उन्हें दिसंबर 1989 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू स्ट्रीम में कमीशन प्रदान किया गया था। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, कॉलेज ऑफ एयर...

मेजर जनरल राहेल थॉमस ने सैन्य नर्सिंग सेवा (MNS) की अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

AFMS में बड़ा नियुक्ति बदलाव Totaram.news. मेजर जनरल राहेल थॉमस ने 1 जून, 2026 को सैन्य नर्सिंग सेवा के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। उन्‍होंने चार दशकों तक राष्ट्र की विशिष्ट सेवा करने के बाद 31 मई, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाली मेजर जनरल लिसाम्मा पीवी का स्थान लिया है। पुणे स्थित सशस्त्र बल...

वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी ने भारतीय नौसेना की अंडमान और निकोबार कमान के 20वें कमांडर-इन-चीफ का कार्यभार संभाला

अंडमान और निकोबार कमान में बड़ा बदलाव Totaram.news. वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी, एवीएसएम ने 1 जून, 2026 को विजयपुरम में अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) के 20वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। विनीत मैकार्थी ने 1 जुलाई, 1989 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया और वे फ्लैग ऑफिसर तोपखाने और मिसाइलों के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.