TN

TotaRam News

What's Hot

CWG 2026 Preparation India: ग्लासगो खेलों के लिए भारत की तैयारियों पर उच्च स्तरीय बैठक

Table of Content

डेस्क। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए भारत की तैयारियों का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सभी हितधारकों के बीच सुचारू समन्वय सुनिश्चित करने और 2026 राष्‍ट्रमंडल खेल की तैयारी कर रहे भारतीय एथलीटों के लिए सहायता प्रणाली को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
बैठक में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के प्रतिनिधि, जिनमें 2026 राष्‍ट्रमंडल खेल के लिए मिशन प्रमुख भी शामिल थे। उन्होंने खेलों के लिए परिचालन योजना, एथलीटों की तैयारी और समन्वय तंत्र पर अद्यतन जानकारी साझा की। इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के अधिकारी भी उपस्थित थे।
खेल मंत्री ने राष्‍ट्रमंडल खेल 2026 के लिए भारत की तैयारी, प्रशिक्षण, व्यवस्था, कल्याण और समन्वय की समीक्षा की। डॉ. मांडविया ने इस बात पर बल दिया कि सरकार राष्‍ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय एथलीटों को उनके सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने देश के लिए एक सफल अभियान सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध योजना, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और एथलीट-केंद्रित तैयारी के महत्व पर बल दिया।
बैठक में राष्‍ट्रमंडल खेल 2026 के समापन समारोह से संबंधित तैयारियों पर भी चर्चा हुई, जिसके दौरान भारत को आधिकारिक तौर पर राष्‍ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी सौंपी जाएगी, जिनका आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में होगा। इस संदर्भ में, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और गुजरात सरकार के अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भी समीक्षा बैठक में भाग लिया और चर्चा में हिस्सा लिया।
बैठक में सचिव (खेल) द्वारा ग्लासगो 2026 के संचालन और रसद संबंधी तैयारियों के लिए विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के प्रतिनिधियों के साथ किए जा रहे अंतर-मंत्रालयी समन्वय प्रयासों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। चर्चा का मुख्य केंद्र अंतर-मंत्रालयी समन्वय, सुगम्यीकरण व्‍यवस्‍था और भारतीय दल से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था। एसएआई और मंत्रालय के अधिकारियों ने उपस्थित गणमान्‍यों को खेलों के लिए तैयार किए जा रहे प्रारूप की जानकारी दी, जिसमें प्रतियोगिता का अनुभव, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सहायक कर्मचारियों की तैनाती और आकस्मिक योजना शामिल थी।
समीक्षा बैठक में ग्लासगो में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के अभियान के लिए व्यापक तैयारियों को सुनिश्चित करने के प्रति मंत्रालय, आईओए, एसएआई, गुजरात सरकार और संबंधित हितधारकों की सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.