/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

बेसिल और सी-डैक के बीच डिजिटल सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन

Table of Content

डेस्क। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है।
इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), साइबर सुरक्षा, 5जी और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों में संयुक्त परियोजना कार्यान्वयन, परामर्श और तकनीकी सहायता तथा समाधान विकास करना है। इससे विभिन्न क्षेत्रों में तैयार समाधानों का विकास संभव होगा और नवीन समाधानों के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और व्यावसायीकरण को सुगम बनाया जा सकेगा। यह साझेदारी तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए क्षमता विकास, कार्यबल कौशल उन्नयन और कौशल विकास पहलों पर भी बल देती है।
इस समझौता ज्ञापन पर बेसिल के निदेशक (ओ एंड एम), कैप्टन (आईएन) सौरव चौहान (सेवानिवृत्त), और सी-डैक के रजिस्ट्रार, निरंजन वैष्णव ने वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर बोलते हुए, बेसिल के सीएमडी, कमोडोर डीके मुरली (सेवानिवृत्त) ने कहा कि सी-डैक के साथ यह सहयोग उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में बेसिल की क्षमताओं को और मजबूत करेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्‍य दोनों संगठनों की पूरक शक्तियों का लाभ उठाते हुए, प्रभावी समाधान प्रदान करने और भारत के डिजिटल विकास में योगदान देना है। इस साझेदारी से नवाचार को बढ़ावा मिलने, उन्नत प्रौद्योगिकियों को अपनाने में तेजी आने और भारत सरकार के डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण के अनुरूप एक मजबूत और भविष्य के लिए तैयार डिजिटल तंत्र के निर्माण में योगदान मिलने की उम्मीद है।

बेसिल के बारे में

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन एक मिनी रत्न श्रेणी-I सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। 1995 में स्थापित यह कंपनी प्रसारण, सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के क्षेत्रों में परामर्श सेवाएं और संपूर्ण समाधान प्रदान करती है। बेसिल ने ई-गवर्नेंस, स्मार्ट सिटी, स्वास्थ्य सेवा और मानव संसाधन सेवाओं जैसे क्षेत्रों में भी अपना विस्तार किया है और सरकारी एवं निजी दोनों क्षेत्रों के संगठनों को सेवाएं प्रदान करती है।

सी-डैक के बारे में

प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक) भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन एक अनुसंधान एवं विकास संगठन है। यह उन्नत कंप्यूटिंग, उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा और सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में कार्य करता है। सी-डैक प्रौद्योगिकियों, उत्पादों और क्षमता विकास कार्यक्रमों के विकास के माध्यम से राष्ट्रीय पहलों में सहयोग करता है।  

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.