TN

TotaRam News

What's Hot

पूनम ढिल्लों का 64वां जन्मदिन, बॉलीवुड में शानदार सफर

Table of Content

डेस्क। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री पूनम ढिल्लों आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। 18 अप्रैल 1962 को कानपुर (उत्तर प्रदेश) में जन्मीं पूनम ढिल्लों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार अदाकारी और आकर्षक व्यक्तित्व से खास पहचान बनाई।

महज 16 साल की उम्र में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीतकर सबका ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद फिल्ममेकर यश चोपड़ा ने उन्हें फिल्म त्रिशूल में मौका दिया, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार और शशि कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया। यह फिल्म सफल रही और पूनम ढिल्लों रातोंरात स्टार बन गईं। पूनम ढिल्लों को 1979 की फिल्म नूरी से विशेष पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने रेड रोज, दर्द, रोमांस, सोहनी महिवाल, तेरी मेहरबानियां, कर्मा, नाम, एक चादर मैली सी और मालामाल जैसी कई चर्चित फिल्मों में अभिनय किया।

1988 में उन्होंने निर्माता अशोक ठकरिया से विवाह किया, हालांकि बाद में उनका तलाक हो गया। पूनम ढिल्लों ने वैनिटी वैन के चलन को भी बढ़ावा दिया और 1991 में भारत में 25 वैनिटी वैन लॉन्च की थीं। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने टीवी और थिएटर में भी काम किया। वह 2009 में बिग बॉस में नजर आईं और 2013 में धारावाहिक एक नई पहचान में मुख्य भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसमें शराब मुक्ति, एड्स जागरूकता और परिवार नियोजन जैसे अभियान शामिल हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.