/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

अजंता-एलोरा से ताजमहल तक, प्रदर्शनी में दिखी भारत की पहचान

Table of Content

  • लखनऊ में ‘विश्व धरोहर दिवस’ पर खास आयोजन, युवाओं ने संभाली संस्कृति की कमान
  • 267 छात्रों ने रंगों और ज्ञान से जीवंत की भारतीय संस्कृति, विरासत के प्रति जागरूक हुई युवा पीढ़ी
  • संस्कृति से जुड़ेगा हर वर्ग, तभी बढ़ेगी जागरूकता : जयवीर सिंह

लखनऊ। ‘विश्व धरोहर दिवस’ के मौके पर राजधानी लखनऊ में शनिवार को विरासत और संस्कृति को समर्पित एक प्रेरणादायक आयोजन किया गया, जिसने लोगों को अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व को समझने और उन्हें सहेजने का संदेश दिया। राज्य संग्रहालय में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में ‘हमारी धरोहरें, हमारा गौरव’ विषय के जरिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आकर्षक और प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत संग्रहालय परिसर में एक भव्य प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें भारत की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरों और स्मारकों के छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी में अजंता-एलोरा की गुफाओं, आगरा के किले और ताजमहल से लेकर हाल ही में विश्व धरोहर सूची में शामिल असम के चराईदेव स्थित अहोम राजवंश की टीला-दफन प्रणाली तक की झलक देखने को मिली। और बड़ी संख्या में दर्शकों ने इसका अवलोकन किया।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, इस मौके पर छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए भारत की सांस्कृतिक विरासत को रंगों और विचारों के माध्यम से जीवंत कर दिया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार बिस्वाल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक धरोहरें किसी भी राष्ट्र की पहचान होती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का अपनी विरासत से जुड़ना न केवल गर्व की बात है, बल्कि भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने संग्रहालय की इस पहल की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके अलावा राज्य संग्रहालय के निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह ने कहा कि विश्व धरोहरें हमारी साझा संस्कृति और इतिहास की अमूल्य पहचान हैं। उन्होंने सभी को इन धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और आने वाली पीढ़ियों के लिए इन्हें सुरक्षित रखने का आह्वान किया। उनके अनुसार, यह केवल सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, ‘विश्व धरोहर दिवस’ के इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि हमारी सांस्कृतिक विरासत ही हमारी असली पहचान है। ऐसे प्रयास न केवल लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं, बल्कि एक जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.