TN

TotaRam News

What's Hot

अयोध्या में दीपोत्सव से पहले नई सौगात, सरयू किनारे आकर ले रहा सांस्कृतिक केंद्र

Table of Content

हनुमान चालीसा की म्यूरल वॉल और एम्फीथिएटर होंगे प्रमुख आकर्षण

लखनऊ/अयोध्या। दीपोत्सव में जब लाखों दीपों से अयोध्या जगमगाएगी, उसी दौरान सरयू किनारे एक नया पर्यटन आकर्षण भी पर्यटकों का स्वागत करने को तैयार होगा। राजघाट के पास 22.72 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहे इस टूरिज्म हब में एम्फीथिएटर, फूड प्लाजा, कैफे और हनुमान चालीसा की म्यूरल वॉल खास आकर्षण होंगी। श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास योजना के तहत चल रहे इस प्रोजेक्ट का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है और अक्टूबर 2026 के अंत तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है।

सरयू किनारे नया पर्यटन आकर्षण अयोध्या के स्पिरिचुअल टूरिज्म को देगा नया आयाम- जयवीर सिंह

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इस पर जानकारी देते हुए बताया कि, “दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में पर्यटकों की बढ़ती संख्या शहर के स्पिरिचुअल और कल्चरल टूरिज्म के बढ़ते महत्व को दर्शाती है। पिछले वर्ष अक्टूबर-नवंबर में हुए दीपोत्सव के दौरान करीब 2.85 करोड़ घरेलू और विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे थे। इस वर्ष यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि राजघाट के पास तैयार हो रहा एम्फीथिएटर और फूड कोर्ट पर्यटकों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्थानीय खानपान और सरयू के खूबसूरत वातावरण का एक साथ अनुभव कराएगा। “

सरयू किनारे बनेगा नया टूरिज्म हब

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि,”यह सुविधा दीपोत्सव के साथ पूरे साल पर्यटकों के लिए उपयोगी होगी। प्रोजेक्ट में करीब 150 से 200 लोगों की क्षमता वाला एम्फीथिएटर बनाया जा रहा है, जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे एवं इसके साथ ही हनुमान चालीसा की पूरी चौपाइयों को दर्शाती म्यूरल वॉल का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा कैफे, आठ दुकानों वाला फूड प्लाजा, सार्वजनिक सुविधाएं और अन्य पर्यटक सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।“

अपर मुख्य सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन, “अमृत अभिजात ने बताया कि राजघाट के पास विकसित किया जा रहा यह प्रोजेक्ट केवल पर्यटकों की सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सरयू किनारे उन्हें एक नया और यादगार अनुभव देने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है। इससे अयोध्या के पर्यटन परिदृश्य को और विस्तार मिलेगा तथा रामायण सर्किट में भी पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण और अनुभव जुड़ सकेगा।“

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.