TN

TotaRam News

What's Hot

सपा के वरिष्ठ नेता और 5 बार के विधायक आलमबदी आजमी का 90 वर्ष की उम्र में निधन

Table of Content

लंबे समय से थे बीमार; जनसेवा और सादगी के लिए बनाई थी अलग पहचान

संजय मिश्र।

देवरिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे आलमबदी आजमी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। कुछ समय से उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। चार दिन पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनके आजमगढ़ स्थित आवास लाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय स्तर पर शोक की लहर दौड़ गई।

इंजीनियर से बने जननेता, पांच बार पहुंचे विधानसभा

आलमबदी आजमी उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक सम्मानित चेहरा माने जाते थे। वह अपनी सादगी, साफ-सुथरी छवि और जनता से लगातार जुड़े रहने के लिए जाने जाते थे। राजनीतिक जीवन में उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और लंबे समय तक क्षेत्र की सेवा की।

16 मार्च 1936 को आजमगढ़ में जन्मे आलमबदी आजमी ने इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था। राजनीति में आने से पहले वह इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। वर्ष 1996 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने राजनीतिक सफर में केवल एक बार चुनावी हार का सामना किया। इसके अलावा वह पांच बार विधायक चुने गए।

राजेश यादव बोले- अपूरणीय क्षति

समाजवादी आंदोलन से जुड़े आलमबदी आजमी को पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता था। वर्तमान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनका विशेष सम्मान करते थे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में उनकी अलग पहचान थी।

इस बीच समाजवादी पार्टी के देवरिया जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आलमबदी आजमी का पूरा जीवन समाजवादी विचारधारा, जनसेवा और सामाजिक सौहार्द के मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि वे सादगी, संघर्ष और जनता के प्रति समर्पण की मिसाल थे तथा उनका निधन समाजवादी परिवार और प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.